सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The victim received Rs 40,000 after being duped of Rs 54,000.

Hapur News: 54 हजार की ठगी से पीड़ित को 40 हजार मिले

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 07 Feb 2026 10:49 PM IST
विज्ञापन
The victim received Rs 40,000 after being duped of Rs 54,000.
विज्ञापन
धौलाना। पुलिस ने शनिवार को साइबर ठगी का शिकार हुए युवक को त्वरित कार्रवाई करते हुए 40 हजार रुपये वापस दिला दिए। रकम वापस मिलने पर पीड़ित ने पुलिस की सराहना की और आभार जताया। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि थाना क्षेत्र के गांव उदयरामपुर नंगला निवासी जितेंद्र के पास शनिवार को एक अंजान नंबर से कॉल आई। सामने वाले ने खुद को परिचित बताकर विश्वास में लिया और ऑनलाइन 54 हजार रुपये अपने खाते में डलवाकर ठगी कर ली। एहसास होते ही पीड़ित तत्काल थाने पहुंचा और पुलिस को पूरे मामले की जानकारी दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए संबंधित बैंक खाते को फ्रीज कराया, जिसके चलते ठगी की गई रकम से 40 हजार रुपये पीड़ित को वापस दिला दिए गए। शेष 14 हजार रुपये की वापसी के लिए भी प्रयास जारी हैं।
Trending Videos
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed