सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   The census will be conducted in two phases; you can also fill in your information on the portal yourself.

Hapur News: दो चरणों में होगी जनगणना, पोर्टल पर खुद भी भर सकेंगे अपनी जानकारी

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 07 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
The census will be conducted in two phases; you can also fill in your information on the portal yourself.
विज्ञापन
हापुड़। जनगणना 2027 को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है। दो चरणों में होने वाली जनगणना की शुरुआत 22 मई से होगी, जो पूरी तरह से पेपरलेस रहेगी। पहले चरण में लोग खुद भी पोर्टल पर जानकारी भर सकेंगे। वहीं, प्रगणक घर-घर जाकर डाटा का सत्यापन करेंगे।
Trending Videos

सोमवार को कलक्ट्रेट सभागार में डीएम अभिषेक पांडेय की अध्यक्षता में जिला स्तरीय समन्वय समिति की बैठक हुई। डीएम अभिषेक पांडेय ने बताया कि जनगणना की प्रक्रिया को पारदर्शी और सटीक बनाने के लिए इसे दो मुख्य चरणों में विभाजित किया गया है। पहले चरण में मकानों का सूचीकरण किया जाएगा। यह प्रक्रिया 22 मई से 20 जून तक चलेगी। इस दौरान प्रगणक घर-घर जाकर मकानों की सूची तैयार करेंगे। दूसरे चरण में जनसंख्या गणना का कार्य होगा। इसमें जनसंख्या गणना का कार्य फरवरी 2027 में किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीएम ने बताया कि इस बार की जनगणना पूरी तरह डिजिटल होगी। नागरिकों को अपनी सुविधा के अनुसार विवरण दर्ज करने के लिए सेल्फ एन्युमरेशन (स्व-गणना) का विकल्प दिया जाएगा। नागरिक जनगणना पोर्टल या मोबाइल एप के जरिये स्वयं अपनी प्रश्नावली ऑनलाइन भर सकेंगे।
जनगणना के कार्य को पूरा करने के लिए अधिकारियों व कर्मचारियों को निर्धारित समय सीमा में प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रगणक एवं पर्यवेक्षक को छह मई तक प्रशिक्षण कार्य संपन्न करना है।
बैठक में जनगणना निदेशालय लखनऊ से मण्डल प्रभारी मेरठ अभिमन्यु सिंह (उप निदेशक) व जिला प्रभारी धीरेंद्र सिंह ने भी विस्तृत प्रस्तुतिकरण दिया। इसमें घर-घर जाने वाले प्रगणक कुल 33 बिंदुओं पर डेटा एकत्र करेंगे। प्रगणक नाम, पता, उम्र, आय, शिक्षा, दोपहिया व चार पहिया वाहन, टीवी, परिवार में सदस्यों की संख्या, कितने पुरुष व कितनी महिला, फ्रिज, एसी व अन्य सुविधाओं का ब्योरा जुटाएंगे। जनगणना के दौरान लोगों से भी सही सूचनाएं उपलब्ध कराने का आह्वान किया जाएगा। साथ ही जिले में किसी भी तरह की समस्या के निवारण के लिए कंट्रोल रूम बनाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed

Array ( [_id] => 51b4585c-d8a2-11e1-975e-d4ae52ba91ad [unique_id] => 294 [parent_id] => d2c4314a-d88b-11e1-975e-d4ae52ba91ad [level] => 2 [slug] => hapur [header_image] => http://img.amarujala.com/2012/10/06/hapur-06-10-2012-506fde1e7f4b3.jpg [sec_url] => /city/hapur/ [first_parent_slug] => city [is_on_sitemap] => 1 [status] => enable [meta_title] => Hapur News, Hapur News in Hindi, Latest Hapur News, Local Hapur News [meta_keyword] => Latest Hapur News, Breaking News, Hapur News in Hindi, UP News, Hapur News [meta_desc] => Amarujala Hapur News in Hindi: Read all Hapur News Headlines from Hapur a Local News Paper, Amarujala a leading Hindi News Paper of Uttar Pradesh. Get update on Hapur Breaking News on Politics, Crime, Business, Economy and other topics. [google_keyword] => Headlines [GroupId] => d2c4314a-d88b-11e1-975e-d4ae52ba91ad [autotaging] => [title] => Hapur [title_hn] => हापुड़ [created_at] => 2012-07-28T10:52:26.000000Z [updated_at] => 2021-12-01T06:59:47.000000Z [created_by] => 6ba09ac2-d565-11e1-975e-d4ae52ba91ad [updated_by] => 60c854ac8ebc3e87100c3238 [description] => ?????? [type] => city [meta] => Array ( [title] => [description] => [keyword] => [google_keyword] => ) [near_by] => Array ( [0] => 0 [1] => 6d9eb8fa-d898-11e1-975e-d4ae52ba91ad [2] => f0748cea-d894-11e1-975e-d4ae52ba91ad [3] => 8253b3c8-d89c-11e1-975e-d4ae52ba91ad ) [full_slug] => uttar-pradesh/hapur [slug_process] => 2 [hyper_id] => 07e5a8c6-d800-11e2-8462-d4ae52bc57c2 [image] => /2021/12/01/hapur_1638341983.jpeg [property_id] => 57398d264f1c1b0016ac7a02 [client_id] => 57398d264f1c1b0016ac7a05 [menu] => 5bb70074867a552747501ebb [promo_description] => [title_seo] => [title_seo_hn] => [message] => )