{"_id":"69b44e09d84eee31b800eecd","slug":"the-district-panchayats-consultant-will-take-charge-of-the-finance-and-accounts-officer-of-basic-education-teachers-strike-postponed-hapur-news-c-135-1-hpr1002-138345-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बेसिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी का चार्ज देखेंगे जिला पंचायत के परामर्शदाता,शिक्षकों का धरना स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बेसिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी का चार्ज देखेंगे जिला पंचायत के परामर्शदाता,शिक्षकों का धरना स्थगित
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। एरियर समेत अन्य मांगों के निस्तारण को लेकर बीएसए कार्यालय पर चार दिन से चल रहे शिक्षकों के धरने के बीच अब बेसिक शिक्षा के वित्त एवं लेखाधिकारी रीता आर्य का चार्ज जिला पंचायत के वित्तीय परामर्शदाता प्रवीण यादव को दिया गया है। 31 मार्च तक उन्होंने लंबित प्रकरणों के निस्तारण का आश्वासन दिया है, इस पर शिक्षकों ने धरना स्थगित कर दिया।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिसौदिया और जिला मंत्री नीरज चौधरी ने कहा कि लंबे समय से शिक्षकों की समस्याओं का निस्तारण नहीं किया जा रहा है। एरियर संबंधी समस्याएं नासूर बन रही हैं। इसके विरोध में पिछले चार दिन से शिक्षक धरने पर डटे हैं।
आरोप है कि डीएम के आश्वासन के बाद भी बेसिक विभाग के अधिकारी समस्याओं को निस्तारित नहीं करते। बल्कि उन्हें लंबित किया जाता है, इसी वजह से शिक्षक परेशान हैं। शुक्रवार को बेसिक शिक्षा विभाग की वित्त एवं लेखाधिकारी का चार्ज जिला पंचायत के वित्त परामर्शदाता को दिया गया। शिक्षक संगठन इस कार्रवाई को धरने से जोड़कर बता रहा है। जबकि बीएसए का दावा है कि उनकी तबीयत ठीक नहीं है, इस वजह से चार्ज बदला गया है।
बहरहाल, शुक्रवार को बीएसए और वित्त परामर्शदाता शिक्षकों के बीच पहुंचे। उन्होंने 31 मार्च तक एरियर के भुगतान का आश्वासन दिया है। शिक्षकों ने कहा कि यदि उनकी अधिकांश समस्याएं समय से निस्तारित नहीं हुईं तो 24 मार्च से पुन: धरना प्रारंभ किया जाएगा।
इस मौके पर राजेंद्र यादव, सतेंद्र शिशौदिया, अंशु सिद्धु, महेश कुमार, रामकिशोर, आनंद सैनी, रितु श्रीवास्तव, रीना चौहान, ललित शर्मा, अमित भाटी, आशा, संजय कुमारी, सतेंद्र, सुनील आदि मौजूद रहे।
Trending Videos