{"_id":"69f63968a70ea8a90c0eee42","slug":"the-suns-heat-is-increasing-with-rain-expected-again-tomorrow-hapur-news-c-135-1-hpr1003-140785-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: बढ़ने लगी सूरज की तपिश, कल फिर बारिश के आसार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: बढ़ने लगी सूरज की तपिश, कल फिर बारिश के आसार
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। तीन दिन पूर्व हुई बारिश के बाद अब फिर से सूरज के तेवर तल्ख होने लगे हैं। दोपहर के समय सूरज की तपिश बढ़ने से गर्मी का असर भी बढ़ गया है। शनिवार को अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़त के साथ 37 डिग्री तक पहुंच गया, हालांकि लू के थपेड़ों से अभी राहत है। मौसम विभाग के अनुसार सोमवार को मौसम में बदलाव के साथ बारिश का अनुमान है।
अप्रैल के अंतिम दो दिनों में हुई बारिश ने लोगों को भीषण गर्मी से राहत दिलाई। तापमान में गिरावट के साथ ही हवा में भी ठंडक का असर बढ़ने से लोगों को लू के थपेड़ों से भी राहत मिली है लेकिन मई की शुरुआत होने के बाद सूरज के तेवर फिर से तल्ख होने लगे हैं। शनिवार को सुबह से ही मौसम साफ रहा और चटक धूप खिली रही। दिनभर मौसम साफ रहने के साथ ही सूरज की तपिश भी बढ़ने लगी। धूप से बचने के लिए लोग छाता, गमछा का सहारा लेते नजर आए।
सूरज की तपिश के चलते अधिकतम तापमान तीन डिग्री बढ़कर 37 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दो डिग्री बढ़त के साथ 25 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता 34 फीसदी दर्ज की गई। शाम ढलने के बाद भी गर्मी का असर बरकरार रहा, हालांकि गर्म हवाओं से लोगों को राहत मिली। मौसम में अब फिर से बदलाव का अनुमान है। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिल सकती है।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय होने के चलते मौसम में एक बार फिर बदलाव देखने को मिलेगा। सोमवार को बारिश का अनुमान है। तापमान में दो से तीन डिग्री तक की गिरावट भी देखने को मिल सकती है।
Trending Videos