{"_id":"69b44dc99817ad132b02adf9","slug":"three-youths-posing-as-energy-corporation-employees-duped-people-of-rs-50000-by-claiming-meter-theft-hapur-news-c-306-1-gha1004-120824-2026-03-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ऊर्जा निगम के फर्जी कर्मचारी बनकर पहुंचे तीन युवक, मीटर में चोरी बताकर 50 हजार रुपये ठगे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ऊर्जा निगम के फर्जी कर्मचारी बनकर पहुंचे तीन युवक, मीटर में चोरी बताकर 50 हजार रुपये ठगे
विज्ञापन
विज्ञापन
सिंभावली। हरौड़ा मोड़ गांव में शुक्रवार को ऊर्जा निगम के फर्जी कर्मचारी बनकर पहुंचे तीन युवकों ने बिजली मीटर में गड़बड़ी बताकर एक व्यक्ति को डराया-धमकाया और उससे 50 हजार रुपये ठग लिए। बाद में ग्रामीणों को शक होने पर दो आरोपियों को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया गया। पीड़ित ने थाने में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
हरौड़ा मोड़ निवासी शाहनवाज ने थाने में तहरीर दी है। जिसमें उल्लेख किया है कि शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे तीन युवक उसके घर पहुंचे। खुद को ऊर्जा निगम का कर्मचारी बताया। युवकों ने घर में लगे बिजली मीटर को देखने के बाद कहा कि वह बिजली चोरी कर रहा है और मीटर की जांच के लिए उसे सील कर विभाग में जमा कराया जाएगा। आरोप है कि युवकों ने शाहनवाज को चार लाख रुपये जुर्माना लगने और जेल जाने की धमकी दी।
पीड़ित ने कहा कि वह बिजली चोरी नहीं करता है, लेकिन इसके बावजूद आरोपियों ने मीटर की सील तोड़ दी और कहा कि अब सील खुलने के कारण उस पर निश्चित रूप से जुर्माना लगाया जाएगा। इस दौरान पीड़ित डर गया तो आरोपियों ने उसे समझौते के नाम पर 50 हजार रुपये देने को कहा। उन्होंने कहा कि यदि रुपये दे दिए जाएं तो वह मामले को विभाग तक नहीं पहुंचाएंगे।
डर के कारण शाहनवाज ने 45 हजार रुपये नकद दे दिए, जबकि पांच हजार रुपये फोन-पे के माध्यम से एक मोबाइल नंबर पर भेज दिए। इसके बाद आरोपी आसपास के अन्य घरों में भी मीटर की सील तोड़ने लगे। तभी मोहल्ले के लोगों को शक हुआ कि ऊर्जा निगम का कोई भी कर्मचारी इस तरह मीटर की सील नहीं तोड़ता। शक होने पर ग्रामीणों ने तीनों को घेर लिया। इस दौरान एक युवक भा निकला, जबकि दो को लोगों ने पकड़ लिया। ग्रामीणों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर थाने ले आई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
कोट
इस संबंध में पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।-- स्तुति सिंह, सीओ
Trending Videos

इस संबंध में पुलिस मामले की जांच कर रही है। तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।