{"_id":"69cacc3fc6b8468daf0a8797","slug":"tormented-by-the-heat-all-day-relief-arrives-with-the-evening-rain-hapur-news-c-30-1-gbd1035-853158-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दिनभर गर्मी से बेहाल, शाम को बारिश से राहत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दिनभर गर्मी से बेहाल, शाम को बारिश से राहत
विज्ञापन
बारिश में सड़क पर जाते वाहन। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। मौसम में उतार-चढ़ाव का सिलसिला जारी है। सोमवार को सुबह तेज धूप निकली, जिससे गर्मी का असर बढ़ने से लोग बेहाल रहे। दिनभर चटक धूप निकली रही। हालांकि शाम को आसमान में बादल छाए और रिमझिम फुहार पड़ीं। इससे लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली।
सुबह से ही धूप ने तेवर दिखाने शुरू कर दिए थे। दिनभर लोगों को चिलचिलाती धूप और तपिश का सामना करना पड़ा। सोमवार को को अधिकतम तापमान 33 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। गर्मी का असर बढ़ने से लोग घरों से बाहर निकलने में भी अभी से कतराने लगे हैं। जरूरी काम से ही लोग बाहर निकले और जल्द से जल्द वापस लौटने की कोशिश करने लगे हैं। दोपहर के धूप के कारण ज्यादा बुरा हाल रहा। स्कूलों की छुट्टी होने के बाद बच्चे चटक धूप और गर्मी के बीच जाते दिखाई दिए।
शाम के समय करीब पांच बजे मौसम ने अचानक करवट बदली तो आकाश में काले बादल छा गए। इसके थोड़ी देर बाद बारिश शुरू हो गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। करीब एक घंटा तक हुई हल्की बारिश से मौसम सुहाना हो गया।
मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार का कहना है कि हल्की बारिश से तापमान में गिरावट आएगी। इस सप्ताह के अंत में फिर से मौसम बदलने के साथ बारिश का अनुमान है। लोगों को थोड़े समय के लिए गर्मी से राहत मिल सकती है।
Trending Videos