सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Two students returning from their Class 10 exams in Hapur were hit by a pickup and killed

हापुड़ में भीषण हादसा: 10वीं की परीक्षा देकर लौट रहे बाइक सवार तीन छात्रों को पिकअप ने मारी टक्कर, दो की मौत

अमर उजाला नेटवर्क, धौलाना (हापुड़) Published by: आकाश दुबे Updated Wed, 18 Feb 2026 05:35 PM IST
विज्ञापन
सार

दसवीं की परीक्षा देकर लौट रहे तीन छात्र पिकअप की चपेट में आ गए। हादसे में बाइक सवार तीनों छात्र और पिकअप चालक घायल हो गए। सीएचसी धौलाना में जुबैर (17) को मृत घोषित कर दिया गया। गंभीर रूप से घायल दो छात्रों को मेरठ रेफर किया गया। रास्ते में अयान (17) की भी मौत हो गई।

Two students returning from their Class 10 exams in Hapur were hit by a pickup and killed
मृतक की फाइल फोटो और अस्पताल में पूछताछ करती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हापुड़ के धौलाना से पिलखुवा रोड स्थित गांव कंदौला पुलिया के पास दसवीं की परीक्षा देकर घर लौट रहे बाइक सवार तीन छात्रों की सामने से आ रही पिकअप से टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार तीनों छात्र व पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। जिन्हें पुलिस ने सीएचसी धौलाना में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जुबैर (17) निवासी मोहल्ला हनुमान मूर्ति के सामने वाली गली को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल हुए दो छात्रों को चिकित्सकों ने मेरठ के लिए रेफर कर दिया। अस्पताल जाते समय रास्ते में अयान (17) निवासी गांव कपूरपुर की भी मौत हो गई। जबकि तीसरे छात्र का मेरठ के एक अस्पताल व पिकअप चालक का सीएचसी धौलाना में उपचार चल रहा है। पुलिस क्षतिग्रस्त बाइक व पिकअप को कब्जे में लेकर मामले की जांच कर रही है। 

Trending Videos

पुलिस के अनुसार, धौलाना निवासी जुबैर अपने दोस्त रियान (17) निवासी वायुसेना एन्क्लेव कॉलोनी कस्बा धौलाना व अयान के साथ बुधवार की सुबह बाइक पर सवार होकर पिलखुवा स्थित राजपूताना इंटर कॉलेज में हिंदी विषय की परीक्षा देने के लिए गया था। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा समाप्त होने के बाद तीनों बाइक पर सवार होकर अपने घर लौट रहे थे। तीनों छात्र श्री पटेल स्मारक इंटर कॉलेज धौलाना में दसवीं के छात्र हैं। बुधवार की दोपहर करीब सवा 12 बजे धौलाना पिलखुवा रोड स्थित गांव कंदौला पुलिया के सामने पहुंचने पर सामने से आ रही तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी। 

पिकअप को चालक कुंवरपाल निवासी गांव जोगीपुरा थाना हापुड़ नगर जिला हापुड़ चला रहा था। हादसे में तीन छात्र व पिकअप चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी अवनीश शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चारों घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी धौलाना में भर्ती कराया। जहां चिकित्सकों ने जुबैर को मृत घोषित कर दिया। 

जबकि रियान व अयान की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। मेरठ ले जाते समय अयान की भी मौत हो गई। अब तीसरे छात्र रियान का मेरठ के एक अस्पताल व पिकअप चालक कुंवरपाल का सीएचसी धौलाना में उपचार चल रहा है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर पिकअप चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed