सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   student tried to escape from centre with answer sheet In college

यूपी बोर्ड एग्जाम में मचा हड़ंकप: आंसर शीट लेकर भागा 10वीं का छात्र, ऐसे पकड़ा; सुरक्षा व्यवस्था पर उठे सवाल

अमर उजाला नेटवर्क, पिलखुवा (हापुड़) Published by: अनुज कुमार Updated Wed, 18 Feb 2026 04:24 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश बोर्ड की 10वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के दौरान एक कॉलेज में एक छात्र ने उत्तर पुस्तिका लेकर केंद्र से फरार होने की कोशिश की। जिससे पूरे परीक्षा केंद्र में अफरा-तफरी मच गई। लेकिन छात्र को परिजनों की मदद से पकड़ लिया गया। शिक्षा विभाग और पुलिस जांच में जुटे हैं।

student tried to escape from centre with answer sheet In college
श्री चंडी विद्यालय इंटर कॉलेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

हापुड़ जनपद के श्री चंडी विद्यालय इंटर कॉलेज में बुधवार को हाई स्कूल की हिंदी परीक्षा के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई, जब एक छात्र परीक्षा केंद्र से अपनी उत्तर पुस्तिका लेकर फरार हो गया। इस अप्रत्याशित घटना से परीक्षा केंद्र पर हड़कंप मच गया। हालांकि, कुछ समय बाद परिजनों की मदद से छात्र को पकड़ लिया गया और उसकी उत्तर पुस्तिका भी बरामद कर ली गई।

Trending Videos


मिली जानकारी के अनुसार, जनपद हापुड़ के गांव ददायरा निवासी समीर, जो हापुड़ शहर के मेरठ रोड स्थित कॉमर्शियल इंटर कॉलेज का छात्र है, बुधवार को सुबह की पाली में श्री चंडी विद्यालय इंटर कॉलेज में आयोजित हाई स्कूल की हिंदी परीक्षा दे रहा था। परीक्षा के दौरान, छात्र समीर अचानक अपनी उत्तर पुस्तिका लेकर केंद्र से बाहर निकल गया और फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


केंद्र व्यवस्थापकों को जैसे ही इस घटना की जानकारी मिली, उन्होंने तत्काल छात्र के परिजनों को सूचित किया। छात्र के पिता खलील अहमद तुरंत विद्यालय पहुंचे। इसके बाद, विद्यालय प्रशासन और परिजनों द्वारा की गई खोजबीन के बाद छात्र को पकड़ लिया गया और उसकी उत्तर पुस्तिका भी सुरक्षित बरामद कर ली गई।

सूत्रों के अनुसार, यह भी बताया जा रहा है कि छात्र ने प्रश्न पत्र पढ़ने के बाद मानसिक दबाव महसूस किया और इसी कारण उसने यह अप्रत्याशित कदम उठाया। हालांकि, इस बात की आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की गई है।

घटना की सूचना मिलते ही शिक्षा विभाग के अधिकारी और पुलिस बल मौके पर पहुंच गए। उन्होंने परीक्षा केंद्र की व्यवस्थाओं, ड्यूटी पर तैनात कर्मचारियों और पूरे घटनाक्रम के संबंध में पूछताछ की। फिलहाल, शिक्षा विभाग, विद्यालय प्रशासन और पुलिस अधिकारी इस मामले पर कुछ भी कहने से कतरा रहे हैं। पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है और परीक्षा केंद्र की सुरक्षा व्यवस्था में हुई चूक की भी पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed