सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   truck driver and cleaner injured

Hapur News: हाईवे पर प्लाईबोर्ड से भरा ट्रक पलटा, चालक व क्लीनर घायल

संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 17 Feb 2026 09:57 PM IST
विज्ञापन
truck driver and cleaner injured
विज्ञापन
हाफिजपुर। थाना क्षेत्र के हाईवे 334 स्थित गांव अकड़ौली के सामने प्लाईबोर्ड से लदा ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में ट्रक चालक व क्लीनर घायल हो गए। हाईवे पर प्लाईबोर्ड बिखरने से यातायात बाधित हो गया। पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराकर क्रेन की मदद से क्षतिग्रस्त ट्रक व प्लाईबोर्डों को हटवाकर यातायात सुचारू कराया।
Trending Videos

सीओ अनीता चौहान ने बताया कि जिला बुलंदशहर के गांव गंगावली निवासी चालक शोएब अपने गांव के ही क्लीनर राशिद के साथ मंगलवार की दोपहर करीब पौने एक बजे ट्रक में प्लाईबोर्ड लेकर गुलावठी से हापुड़ की तरफ जा रहा था। हाईवे 334 स्थित गांव अकड़ौली के सामने पहुंचने पर उसका ट्रक अनियंत्रित होकर पलट गया और प्लाईबोर्ड हाईवे पर बिखर गए। हादसे में शोएब व राशिद घायल हो गए और लंबा जाम लग गया। हादसे की सूचना पर थाना प्रभारी प्रवीन कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और चालक व क्लीनर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके बाद पुलिस टीम ने क्रेन को बुलवाकर क्षतिग्रस्त ट्रक व प्लाईबोर्डों को हाईवे से हटवाकर यातायात सुचारू कराया। बताया जा रहा है कि अस्पताल में चिकित्सकों ने प्रथामिक उपचार के बाद ट्रक चालक व क्लीनर को वापस भेज दिया था। सीओ ने बताया कि हादसे के बाद पुलिस टीम ने प्राथमिक उपचार के लिए ट्रक चालक व क्लीनर को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed