सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ladies purse stolen

Hapur News: साप्ताहिक बाजार में महिला का पर्स चोरी, गहने व नकदी गायब

संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 17 Feb 2026 09:56 PM IST
विज्ञापन
ladies purse stolen
विज्ञापन
सिंभावली। क्षेत्र के गांव टोडरपुर निवासी महिला का साप्ताहिक बाजार में पर्स चोरी हो गया। पर्स में सोने के गहने और नकदी रखी थी। पीड़िता ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
Trending Videos


गांव टोडरपुर निवासी इशरत ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वह दोपहर करीब दो बजे मंगल बाजार में घरेलू सामान खरीदने आई थी। इस दौरान उसने अपना पर्स बैग के अंदर रखा हुआ था। बाजार में खरीदारी करते समय चोर ने उसके बैग से पर्स चोरी कर लिया। पीड़िता के अनुसार पर्स में सोने का पेंडल, सोने की लोंग तथा करीब दो हजार रुपये की नकदी रखी थी। पर्स चोरी होने की जानकारी उसे कुछ देर बाद हुई, जिसके बाद उसने आसपास तलाश की लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। इस संबंध में सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed