{"_id":"69f24b87d58d4bd54a0ca1ef","slug":"two-summer-special-trains-got-stoppage-at-hapur-railway-station-hapur-news-c-135-1-hpr1003-140642-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हापुड़ रेलवे स्टेशन पर दो ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का मिला ठहराव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हापुड़ रेलवे स्टेशन पर दो ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का मिला ठहराव
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। गर्मी के मौसम में ट्रेनों में चल रही लंबी वेटिंग से रेल यात्रियों को राहत दिलाने के लिए रेलवे द्वारा ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों का संचालन किया जा रहा है। हापुड़ रेलवे स्टेशन पर आनंद विहार से सहरसा और पूर्णिया कोर्ट की बीच संचालित होने वाली दो स्पेशल ट्रेनों को ठहराव दिया गया है, जिससे रेल यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
पूर्णिया कोर्ट से आनंद विहार टर्मिनल जाने वाली ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेन 26 अप्रैल से 12 जुलाई तक प्रत्येक शनिवार और सोमवार रात्रि 11:20 बजे रेलवे स्टेशन आएगी और दो मिनट ठहराव के बाद गाजियाबाद के लिए रवाना हो जाएगी। आनंद विहार टर्मिनल से पूर्णिया कोर्ट को जाने वाली स्पेशल ट्रेन 28 अप्रैल से 14 जुलाई के बीच रविवार और मंगलवार को सुबह 6:46 बजे रेलवे स्टेशन आएगी और दो मिनट ठहराव के बाद मुरादाबाद के लिए रवाना हो जाएगी।
सहरसा से आनंद विहार टर्मिनल को जाने वाली स्पेशल ट्रेन 28 अप्रैल से 14 जुलाई के बीच प्रत्येक बुधवार को रात्रि 11:20 बजे रेलवे स्टेशन आएगी और दो मिनट ठहराव के बाद गाजियाबाद के लिए रवाना हो जाएगी। वहीं, आनंद विहार टर्मिनल से सहरसा को जाने वाली स्पेशल ट्रेन 30 अप्रैल से 16 जुलाई के बीच प्रत्येक गुरुवार को सुबह 6:46 बजे रेलवे स्टेशन आएगी और दो मिनट ठहराव के बाद मुरादाबाद के लिए रवाना हो जाएगी।
मुरादाबाद रेल मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि ग्रीष्मकालीन स्पेशल ट्रेनों के संचालन से रेल यात्रियों को राहत मिलेगी और अपने गंतव्य को आसानी से पहुंच सकेंगे।
Trending Videos