सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Increased outbreak of viral fever, vomiting and diarrhea in summer

Hapur News: गर्मी में वायरल बुखार, उल्टी व दस्त का बढ़ा प्रकोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Increased outbreak of viral fever, vomiting and diarrhea in summer
सीएचसी की ओपीडी में मरीज देखते चिकित्सक। संवाद - फोटो : बायो गैस प्लांट का शुभारंभ करते कमांडेंट अमरेंद्र कुमार वरुण।
विज्ञापन
हापुड़। गर्मी का प्रकोप बढ़ने के साथ ही उल्टी, दस्त, चक्कर आना और सिर में दर्द के मरीज बढ़ गए हैं। वायरल बुखार भी मरीजों को परेशान कर रहा है। डिहाईडे्रशन से शरीर कमजोर पड़ रहा है। सीएचसी और जिला अस्पताल की ओपीडी में बुधवार को 2500 से ज्यादा मरीज उपचार कराने आए।
Trending Videos


सीएचसी के फिजिशियन डॉ. अशरफ अली ने बताया कि गर्मी अधिक होने से फूड पॉयजनिंग और पेट संक्रमण की समस्या हो रही है। इसकी चपेट में बच्चों से लेकर वृद्ध तक सभी उम्र के लोग आ रहे हैं। लोगों को घबराहट और चक्कर आने जैसी परेशानी हो रही है। साथ ही गर्मी में नियंत्रित खाना न खाने से दस्त, उल्टी और बुखार की शिकायत बढ़ रही है। पानी की कमी से शरीर कमजोर हो रहा है। चिकित्सक लोगों को पौष्टिक भोजन और गर्मी से बचाव की सलाह दे रहे हैं। इन रोगों के साथ बुखार भी मरीजों को परेशान कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed