{"_id":"69f24b4ece0465c94c0fd238","slug":"a-report-has-been-filed-against-the-operator-of-the-swimming-pool-in-connection-with-the-death-hapur-news-c-135-1-hpr1001-140676-2026-04-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: स्वीमिंग पूल में मौत के मामले में संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: स्वीमिंग पूल में मौत के मामले में संचालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के मोदीनगर रोड स्थित एक स्वीमिंग पूल में नहाने के दौरान युवक की पानी में डूबने से मौत के मामले में पुलिस ने कार्रवाई की है। मृतक के भाई ने आरोपी स्वीमिंग पूल संचालक पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस आरोपी की तलाश कर रही है।
गौरतलब है कि पिलखुवा के मोहल्ला साकेत निवासी आशीष सिंघल ड्राई फ्रूट और मसालों का कारोबार करते थे। रविवार को वह अपने दो दोस्तों पुनीत और ललित के अलावा अपने पुत्र और पुत्री के साथ वे नगर कोतवाली हापुड़ क्षेत्र में गांव बदनौली के पास स्थित एक स्वीमिंग पूल में नहाने के लिए पहुंचे थे। इस दौरान बच्चे पास में बने छोटे पूल में नहा रहे थे, जबकि आशीष अपने दोस्तों के साथ गहरे पानी वाले पूल में थे। इसी दौरान अचानक आशीष गहरे पानी में चले गए और डूब गए। दोस्त उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे लेकिन चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
मामले में मृतक के भाई नितिन जिंदल ने स्वीमिंग पूल संचालक अंकुर त्यागी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। दर्ज रिपोर्ट में आरोप लगाया है कि उनके भाई ने नहाने के दौरान तैरने के लिए ट्यूब और अन्य सुरक्षा उपकरण मांगे गए, लेकिन पूल कर्मचारियों ने उपकरण उपलब्ध कराने से मना कर दिया। आरोप है कि स्वीमिंग पूल में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं थे। बड़ी बात है कि यहां सीसीटीवी कैमरे तक लगे नहीं हुए थे और न ही कोई लाइफगार्ड मौजूद था। इतना ही नहीं, घटना के बाद घायल को समय पर अस्पताल पहुंचाने की भी उचित व्यवस्था नहीं की गई। सीओ वरुण कुमार मिश्रा का कहना है कि रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है और आरोपी की तलाश में पुलिस टीम जुटी हुई है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
Trending Videos