{"_id":"69b1a24f00f5ee23f10d7747","slug":"two-trucks-collided-on-the-highway-near-brajghat-the-drivers-suffered-minor-injuries-hapur-news-c-306-1-gha1004-120785-2026-03-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: ब्रजघाट के पास हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत, चालकों को मामूली चोट आई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: ब्रजघाट के पास हाईवे पर दो ट्रकों की भिड़ंत, चालकों को मामूली चोट आई
विज्ञापन
विज्ञापन
ब्रजघाट। नेशनल हाईवे 09 पर ब्रजघाट पुलिस चेक पोस्ट के पास बुधवार को दो ट्रकों की आपस में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों ट्रकों के चालक मामूली रूप से घायल हो गए। दुर्घटना के बाद हाईवे पर कुछ समय के लिए जाम की स्थिति बन गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने क्रेन की मदद से ट्रकों को हटवाकर यातायात को सुचारु कराया।
बुधवार को दोनों ट्रक मुरादाबाद की ओर से गढ़ की दिशा में आ रहे थे। जैसे ही एक ट्रक चालक इकबाल निवासी नोएडा ब्रजघाट के पास पहुंचा, तो आगे कट होने के कारण उसने अचानक ब्रेक लगा दिए। इसी दौरान पीछे से आ रहे ट्रक चालक नौशाद निवासी पाकबड़ा, मुरादाबाद अपने वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका और आगे चल रहे ट्रक से जा भिड़ा। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों ट्रक क्षतिग्रस्त हो गए। हादसे के बाद हाईवे पर वाहनों की रफ्तार धीमी हो गई और कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और क्रेन बुलाकर दोनों क्षतिग्रस्त ट्रकों को सड़क से हटवाया गया। जिससे यातायात को दोबारा सुचारु कराया जा सका।सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि दुर्घटना में दोनों ट्रक चालकों को मामूली चोटें आई थीं। दोनों पक्षों के बीच आपसी समझौता हो गया, जिसके बाद बिना किसी कानूनी कार्रवाई के वे अपने-अपने वाहनों के साथ लौट गए। उन्होंने बताया कि कुछ समय बाद हाईवे पर यातायात पूरी तरह सामान्य कर दिया गया।
Trending Videos