{"_id":"69f4e1945b5c5cd9770b2f07","slug":"uco-pension-call-fraud-of-rs-433-lakh-report-filed-hapur-news-c-135-1-hpr1006-140738-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: यूको पेंशन कॉल से 4.33 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: यूको पेंशन कॉल से 4.33 लाख की ठगी, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में फोन कॉल के जरिए बैंक खातों से 4.33 लाख रुपये निकालने का मामला दर्ज हुआ है। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
आर्य नगर के रहने वाले लच्छीराम निमेष ने बताया कि 18 फरवरी को उनके मोबाइल पर यूको पेंशन कार्ड बनवाने के नाम पर कॉल आई। कॉल के दौरान जानकारी लेने के बाद उसी दिन उनके खाते से चार लाख 13 हजार रुपये निकाल लिए गए। उनका खाता पत्नी के साथ संयुक्त है, जिससे उसी दिन पत्नी के खाते से भी 20 हजार रुपये निकाले गए। पीड़ित ने बताया कि रकम निकलने की जानकारी मिलते ही उसी दिन उन्होंने हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराई।
इसके बाद मामला साइबर स्तर पर जांच में रहा, लेकिन रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई। कई दिन तक कार्रवाई न होने पर पीड़ित 29 अप्रैल को कोतवाली पहुंचा और लिखित तहरीर दी, जिस पर अब रिपोर्ट दर्ज की गई है। सीओ अनीता चौहान ने बताया कि खाते से रकम निकालने के पूरे तरीके की जांच की जा रही है और संबंधित लोगों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
Trending Videos