{"_id":"69f4e1733bea19d7020bb4d3","slug":"unipoles-fell-on-the-lines-of-two-power-stations-supply-remained-disrupted-throughout-the-night-hapur-news-c-135-1-hpr1002-140735-2026-05-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दो बिजलीघरों की लाइन पर गिरे यूनीपोल, रातभर ठप रही सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दो बिजलीघरों की लाइन पर गिरे यूनीपोल, रातभर ठप रही सप्लाई
विज्ञापन
बृहस्पतिवार रात आई आंधी में टूटे पड़े पोल। संवाद
विज्ञापन
हापुड़। बारिश और तेज आंधी में बृहस्पतिवार की रात एनएच-09 पर बाबूगढ़ से रामपुर रोड बिजलीघर के लिए आ रही 33केवी लाइन पर यूनीपोल गिर पड़ा। इस कारण पूरा बिजलीघर ठप हो गया। रातभर देहात अंचल के अधिकांश गांवों को भी सप्लाई नहीं मिल सकी। शहरी क्षेत्र की आपूर्ति रात एक बजे तक सामान्य हो सकी। आंधी में टूटे करीब 40 खंभों को बदलने का कार्य दिनभर चलता रहा, ऐसे में बिजली की सप्लाई बाधित रही।
बृहस्पतिवार को बारिश के साथ तेज आंधी ने बिजली व्यवस्था को चौपट कर दिया। एनएच-09 पर देहात थाना के पास लोहे का यूनीपोल हाईटेंशन लाइन पर गिर गया। इस कारण तीन खंभे क्षतिग्रस्त हो गए। करीब 500 मीटर तार भी क्षतिग्रस्त हो गया। इसके आगे जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के सामने भी एक यूनीपोल हाईटेंशन लाइन पर जा गिरा। गनीमत रही कि कोई इनकी चपेट में नहीं आया।
रातभर रामपुर रोड बिजलीघर से जुड़े इलाकों में सप्लाई प्रभावित रही। इसके अलावा दिल्ली रोड बिजलीघर से जुड़े इलाकों की लाइनों में फाल्ट हो गया। पटना मुरादपुर, अतरपुरा, आनंद विहार बिजलीघर से जुड़े इलाकों में भी अंधेरा पसर गया। जबकि देहात अंचल में कैली, जसरूपनगर, मोदीनगर रोड, धीरखेड़ा, किल्हौड़ा, लालपुर, वझीलपुर, बाबूगढ़ बिजलीघर से जुड़े इलाकों में भी रातभर ब्लैक आउट जैसी समस्या रही।
अवर अभियंताओं ने मोबाइल नंबर जारी कर, खंभे टूटने की सूचना देने की अपील की, ताकि पेट्रोलिंग करने में आसानी हो सके। सबसे अधिक परेशानी देहात अंचल में हुई, अधिकांश गांवों में रातभर बिजली की सप्लाई नहीं आ सकी। खेतों में बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त होने के कारण यह समस्या बनी। शुक्रवार दोपहर तक भी कर्मचारी खंभों और क्षतिग्रस्त लाइनों को दुरुस्त करने में जुटे रहे।
इन मोहल्लों ने झेला अधिक बिजली संकट
टीचर कॉलोनी, राजीव विहार, सिद्धार्थनगर, लज्जापुरी, बैंक कॉलोनी, चमरी, अर्जुननगर, अपनाघर कॉलोनी, विवेक विहार, कलक्टर गंज, रामगंज, श्रीनगर, राजेंद्र नगर, पटेलनगर, आर्यनगर, जवाहर गंज, त्रिवेणीगंज, आर्यनगर, मजीदपुरा, आवास विकास, मोती कॉलोनी, नवाजीपुरा, इंद्रगढ़ी, महताब गढ़ी, फूलगढ़ी, तगासराय, छज्जुपुरा, राजीव विहार, गोपीपुरा, सराय बसारत अली, रियाजुपुरा, कोठीगेट, खाई, नूरबफान गंज, माता मोहल्ला, कसेरठ बाजार, रफीकनगर, राजीव विहार, त्रिलोकीपुरम, मजीदपुरा, अलीनगर, कोटला मेवतियान, दिल्ली गेट, गद्दा पाड़ा, जगदीशपुरम, पीरबाउद्दीन, किशनपुरा आदि मोहल्लों में रातभर बिजली की समस्या रही।
कोटतेज आंधी और बारिश में खंभे व तार क्षतिग्रस्त होने से बिजली की समस्या बनी थी। लाइनों की पेट्रोलिंग कर, फाल्ट दुरुस्त कर, प्रभावित इलाकों की आपूर्ति चालू करा दी गई है। यूनीपोल के स्वामी की जानकारी की जा रही है। - सचिन द्विवेदी, अधिशासी अभियंता
Trending Videos