सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Uproar ensued as soon as the supply began, cylinders were distributed in the presence of police.

Hapur News: सप्लाई शुरू होते ही हंगामा, पुलिस मौजूदगी में बांटे सिलिंडर

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 11:22 PM IST
विज्ञापन
Uproar ensued as soon as the supply began, cylinders were distributed in the presence of police.
पिलखुवा में गैस एजेंसी के बाहर मौजूद पाुलिस।संवाद
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में मीरापुर रोड स्थित भारत गैस के गोदाम पर गैस वितरण शुरू होते ही सिलिंडर को लेकर जबरदस्त हंगामा भड़क गया। भीड़ के दबाव में हालात बिगड़ गए और मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सख्ती दिखाकर स्थिति संभाली और इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में गैस का वितरण कराया गया।
Trending Videos

संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष संजय बंसल ने एजेंसी पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने बताया कि 25 दिन बाद सिलिंडर बुक होता है और उसके बाद भी 15-15 दिन तक डिलीवरी नहीं होती। कई उपभोक्ताओं के सिलिंडर सिस्टम में पहले ही डिलीवर दिखा दिए गए, लेकिन वास्तविक रूप से उनके घर तक नहीं पहुंचे। एजेंसी मालिक और डिलीवरी कर्मचारियों से संपर्क करने पर फोन बंद मिल रहे हैं और डीएसओ से भी संपर्क नहीं हो पा रहा है, जिससे लोगों में भारी नाराजगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोगों ने बताया कि लंबे समय से गैस सप्लाई बाधित रहने के कारण गुस्सा बढ़ा हुआ था। जैसे ही वितरण शुरू हुआ, सिलिंडर लेने को लेकर धक्का-मुक्की और तीखी कहासुनी शुरू हो गई। बड़ी संख्या में लोग गोदाम पर जुट गए और हालात बिगड़ गए। इसके बाद पुलिस की मौजूदगी में गैस का वितरण कराया गया, जिससे स्थिति पर काबू पाया गया।
गैस एजेंसी के प्रबंधक संजय कुमार ने बताया कि पीछे से आपूर्ति नहीं होने के कारण समस्या बनी थी। आपूर्ति मिलते ही गैस वितरित की गई, लेकिन अचानक भीड़ बढ़ने से अव्यवस्था हुई। कुछ लोगों को सिलिंडर नहीं मिल सका है, जिन्हें अगली आपूर्ति में दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed