{"_id":"69cacdfa50418734f7065c39","slug":"uproar-over-factory-workers-death-family-members-block-highway-hapur-news-c-135-1-hpr1001-139181-2026-03-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: फैक्टरी कर्मी की मौत पर हंगामा परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: फैक्टरी कर्मी की मौत पर हंगामा परिजनों ने हाईवे पर लगाया जाम
विज्ञापन
मृतक प्रशांत का फाइल फोटो।
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र में अन्तर्गत अनवरपुर के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग पर रविवार देर शाम बाइक सवार फैक्टरी कर्मचारी को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी।
घायल कर्मचारी को पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया, जहां रविवार रात ही उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई। इस दौरान पुलिस की ओर से शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने पर परिजनों का गुस्सा भड़क गया।
उन्होंने शव की मांग को लेकर हाईवे पर जाम लगा दिया। करीब आधा घंटे बाद पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। पुलिस के अनुसार भोजपुर थाना क्षेत्र के गांव मुकीमपुर निवासी प्रशांत (22) हापुड़ स्थित सेंचुरी फैक्टरी में काम करता था। रविवार रात को ड्यूटी पूरी कर वह बाइक से घर लौट रहा था। इसी दौरान अनवरपुर के सामने तेज रफ्तार अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।
हादसे की सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया। लेकिन उपचार के दौरान प्रशांत की मौत हो गई। उधर, मौत की सूचना मिलते ही परिजन और रिश्तेदार अस्पताल पहुंच गए।
आरोप है कि परिजन बिना पोस्टमार्टम के शव ले जाने की जिद पर अड़ गए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया लेकिन नाराज परिजन हाईवे पर पहुंच गए और धरने पर बैठ गए। परिजनों के धरने पर बैठने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया। पुलिस ने लोगों को समझाकर मामला शांत कराया।
Trending Videos