फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Youth dies after bike hits divider in Simbhaoli police station area

Hapur Accident: अनियंत्रित होकर बाइक डिवाइडर से टकराई, एक युवक की मौत और दूसरा गंभीर रूप से घायल

Wed, 19 Aug 2026 10:46 AM IST
Vijay Singh Pundir अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: Vijay Singh Pundir Updated Wed, 19 Aug 2026 10:46 AM IST
सार

जिला बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव खेकड़ी निवासी इमरान और करीब 23 वर्षीय शरवेज बुधवार सुबह बाइक से दिल्ली जा रहे थे। दोनों युवक दिल्ली में काम करते थे।

विज्ञापन
Youth dies after bike hits divider in Simbhaoli police station area
Hapur Accident - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

हापुड़ जिले के सिंभावली थाना क्षेत्र के गांव सिखेड़ा के सामने नए बाईपास पर बुधवार सुबह बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में बाइक सवार शरवेज निवासी गांव खेकड़ी थाना चांदपुर जनपद बिजनौर की उपचार के दौरान मौत हो गई। जबकि दूसरे की हालत गंभीर बताई जा रही है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, जिला बिजनौर के थाना चांदपुर क्षेत्र के गांव खेकड़ी निवासी इमरान और करीब 23 वर्षीय शरवेज बुधवार सुबह बाइक से दिल्ली जा रहे थे। दोनों युवक दिल्ली में काम करते थे। इमरान दिल्ली में बिरयानी का ठेला लगाता है, जबकि शरवेज बेकरी की दुकान पर काम करते थे।
विज्ञापन


सिखेड़ा गांव के सामने बाईपास पर अचानक तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलते ही थाना पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों घायलों को हाईवे एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिखेड़ा पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने शरवेज को मृत घोषित कर दिया, जबकि इमरान का उपचार चल रहा है। सीओ राहुल यादव ने बताया कि मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है। पुलिस ने मामले में आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed