{"_id":"69c57019aa496bcabc0da1f5","slug":"112-candidates-selected-in-the-employment-fair-109-returned-disappointed-hardoi-news-c-213-1-hra1004-147045-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रोजगार मेले में 112 अभ्यर्थी चयनित, 109 मायूस लौटे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रोजगार मेले में 112 अभ्यर्थी चयनित, 109 मायूस लौटे
विज्ञापन
फोटो-12- गांधी भवन में श्रम विभाग के लगे शिविर में लगी लोगों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। प्रदेश सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर गांधी भवन में चल रहे कार्यक्रमों के दौरान बृहस्पतिवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। सेवायोजन कार्यालय की ओर से लगाए गए मेले में सात कंपनियों के प्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। विभिन्न पदों के लिए हुए साक्षात्कार में 112 अभ्यर्थियों को नौकरी के लिए चयनित किया गया। इन्हें कंपनी के प्रतिनिधि ने ऑफर लेटर दिया।
सेवायोजन कार्यालय की ओर से गांधी भवन में लगे रोजगार मेले में बड़ी संख्या में ग्रेजुएट, पोस्ट ग्रेजुएट, एमसीए, एमबीए समेत तमाम डिग्री धारक युवा नौकरी की उम्मीद लेकर पहुंचे। जिला सेवायोजन अधिकारी रामवीर सिंह ने मेले का शुभारंभ कर युवाओं को साक्षात्कार में शामिल होने के लिए प्रेरित किया। मेले में वैसे तो 10 कंपनियों को आमंत्रित किया गया था लेकिन सात कंपनियों के प्रतिनिधि ही पहुंच सके। इनमें युवा कौशल संस्थान, जीवन बीमा निगम, टाटा स्ट्राइव, शिव शक्ति बायोटेक्नोलॉजी लिमिटेड और पुखराज हेल्थ केयर प्राइवेट लिमिटेड समेत अन्य कंपनियों के प्रतिनिधियों ने निर्धारित मानकों के आधार पर पहले लिखित परीक्षा आयोजित की। इसमें सफल होने वाले अभ्यर्थियों को साक्षात्कार के लिए बुलाया गया।
हालांकि, मनचाहा अवसर न मिलने से कई युवाओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। रोजगार मेले में 221 युवाओं ने पंजीकरण कराया, इनमें 112 अभ्यर्थियों को विभिन्न पदों के लिए चयनित कर लिया गया। वहीं, 109 युवाओं को मायूस होकर लौटना पड़ा। इस मौके पर आईटीआई प्रधानाचार्य रोहित कुमार श्रीवास्तव समेत कई लोग मौजूद रहे।
Trending Videos