{"_id":"69c56fd16579234d98021401","slug":"bjp-and-sp-celebrated-emperor-ashokas-birth-anniversary-calling-him-a-symbol-of-dedication-and-national-interest-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-147037-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: भाजपा और सपा ने मनाई सम्राट अशोक की जयंती, समर्पण और राष्ट्रहित का प्रतीक बताया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: भाजपा और सपा ने मनाई सम्राट अशोक की जयंती, समर्पण और राष्ट्रहित का प्रतीक बताया
विज्ञापन
फोटो-25-भाजपा कार्यालय में सम्राट अशोक के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते जिलाध्यक्ष अजीत सिंह
विज्ञापन
हरदोई। भाजपा और सपा कार्यकर्ताओं ने सम्राट अशोक की जयंती अपने-अपने कार्यालयों में बृहस्पतिवार को मनाई। इस दौरान सम्राट अशोक के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया।
नगर की गंगानगर कॉलोनी स्थित भाजपा कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि सम्राट अशोक का जीवन समर्पण और राष्ट्र हित में कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि आज के दौर में सम्राट अशोक के विचारों की प्रासंगिकता बढ़ गई है। उनके विचार समाज में शांति और सद्भाव स्थापित करने का मार्ग दिखाते हैं। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित, जिला महामंत्री अनुराग मिश्रा और ओम वर्मा, मीडिया प्रभारी अतुल सिंह, सत्यम शुक्ला, निर्देश राजपूत, आयुष सिंह आदि मौजूद रहे।
नगर पालिका परिसर स्थित सपा कार्यालय में भी सम्राट अशोक की जयंती मनाई गई। इस मौके पर जिलाध्यक्ष शराफत अली ने कहा कि सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म का प्रचार-प्रसार अखंड भारत में किया था। युद्ध में नरसंहार से द्रवित होकर सम्राट अशोक ने बौद्ध धर्म को अपनाया था। इसके बाद अहिंसा, प्रेम और धम्म के मार्ग पर चल पड़े थे। कार्यक्रम में जिला उपाध्यक्ष अमित वाजपेयी, फूलचंद्र वर्मा, अजय सिंह पाल, अलंकार सिंह, जिला महासचिव चंद्रशेखर पाल, रामलली वर्मा, मनोज शुक्ला, सुरेंद्र यादव आदि मौजूद रहे।
Trending Videos