सब्सक्राइब करें

UP: मंदिर में बज रहे थे घंटे, फिर मच गई चीख-पुकार; कंटेनर से कुचलकर दंपती व बेटी की मौत, ऐसा था हरदोई हादसा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 27 Mar 2026 06:08 AM IST
सार

Hardoi Road Accident: हरदोई में ओवरटेक करने के चक्कर में बाइक सवार दंपती और उनकी बेटी की कंटेनर से कुचलकर मौत हो गई। गांव के मंदिर में उत्सव के बीच आई इस खबर ने पूरे ईसेपुर में मातम फैला दिया।

विज्ञापन
Hardoi Accident Temple Bells Were Ringing Then Screams Erupted Couple and Daughter Crushed to Death
मृतकों की फाइल फोटो - फोटो : amar ujala

हरदोई जिले में उन्नाव-कटरा मार्ग पर कोतवाली क्षेत्र के ककरा के पास कार को ओवरटेक करने में बाइक सामने से आ रहे कंटेनर से जा भिड़ी। कंटेनर से कुचलकर बाइक सवार दंपती की बेटी समेत मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद चालक कंटेनर छोड़कर मौके से भाग निकला।


घटना के बाद लगभग 20 मिनट तक आवागमन बाधित रहने के कारण वाहनों की लंबी कतार लग गई। कोतवाली क्षेत्र के ईसेपुर निवासी मोनू (30) खेती करते थे। भाई अनिल ने बताया कि मोनू और उनकी पत्नी नीलम (28) को पिछले दो दिन से बुखार आ रहा था। बृहस्पतिवार शाम लगभग पौने चार बजे मोनू अपनी पत्नी नीलम और बेटी लक्ष्मी (10) के साथ बाइक से दवा लेने जाने की बात कहकर घर से निकले थे।

Trending Videos
Hardoi Accident Temple Bells Were Ringing Then Screams Erupted Couple and Daughter Crushed to Death
दुर्घटनाग्रस्त बाइक - फोटो : amar ujala

मौके पर ही तीनों ने दम तोड़ दिया
शाम लगभग चार बजे उन्नाव कटरा मार्ग पर ककरा के पास वह कार काे ओवरटेक कर रहे थे। इस दौरान सांडी की ओर से आ रहे कंटेनर से बाइक टकरा गई। कंटेनर की चपेट में आकर बाइक सवार दंपती और उनकी बेटी कुचल गई। मौके पर ही तीनों ने दम तोड़ दिया। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ लग गई। जानकारी पर पहुंची पुलिस को नीलम के पर्स से आधार कार्ड मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hardoi Accident Temple Bells Were Ringing Then Screams Erupted Couple and Daughter Crushed to Death
घटना के बाद लगा जाम - फोटो : amar ujala

चालक की तलाश जारी
इसके जरिये ग्राम प्रधान के माध्यम से परिजनों को घटना की जानकारी दी गई। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। कोतवाल वीरेंद्र पंकज ने बताया कि कंटेनर पुलिस के कब्जे में है। चालक की तलाश की जा रही है। परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।

Hardoi Accident Temple Bells Were Ringing Then Screams Erupted Couple and Daughter Crushed to Death
उन्नाव-कटरा पर मार्ग पर लगे जाम में खड़े वाहन - फोटो : amar ujala

गूंज रही थीं चौपाइयां, बज रहे थे घंटे
ईसेपुर में रामऔतार ने नए मंदिर का निर्माण कराया था। इस मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम बृहस्पतिवार को था। गांव के ज्यादातर लोग इस आयोजन में शामिल थे। मोनू की मां रामवती व अन्य परिजन भी मंदिर गए हुए थे।

विज्ञापन
Hardoi Accident Temple Bells Were Ringing Then Screams Erupted Couple and Daughter Crushed to Death
घटना के बाद खड़ा कंटेनर - फोटो : amar ujala

फिर मच गई चीख-पुकार
यहां घंटे घड़ियाल के बीच रामचरितमानस की चौपाइयां गूंज रही थीं। इस बीच हादसे और इसमें दंपती समेत तीन की मौत की खबर आ गई। यहीं मौजूद रामवती बदहवास हो गईं तो फिर मौके पर चीख-पुकार मच गई। हर कोई मृतकों के घर और फिर घटनास्थल का रुख करने लगा।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed