{"_id":"69c5dd6984ab476e720c5a1d","slug":"banda-accident-three-burnt-alive-sir-screams-were-coming-from-the-cabin-they-writhed-in-agony-for-20-minutes-2026-03-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"जिंदा जले तीन: साहब! केबिन से आ रही थीं चीखें, 20 मिनट तक तड़पते रहे, क्लीनर ने सुनाया बांदा हादसे का मंजर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिंदा जले तीन: साहब! केबिन से आ रही थीं चीखें, 20 मिनट तक तड़पते रहे, क्लीनर ने सुनाया बांदा हादसे का मंजर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बांदा
Published by: Himanshu Awasthi
Updated Fri, 27 Mar 2026 06:59 AM IST
सार
Banda News: बांदा के खैराडा क्रॉसिंग के पास दो ट्रेलरों की टक्कर के बाद लगी आग में तीन लोग जिंदा जल गए। अस्पताल में भर्ती घायल क्लीनर ने बताया कि कैसे 20 मिनट तक मदद न मिलने के कारण चीखें खामोश हो गईं।
बांदा जिले में मटौंध थाना क्षेत्र के खैराडा क्रॉसिंग से कुछ ही दूरी दो ट्रेलर आमने-सामने टकराए थे। हादसा इतना भयानक था कि जिंदा बचे युवक ने अस्पताल में पूरी दास्तान सुनाते हुए कहा कि रात का वो पल शायद कभी भूल नहीं पाएगा। हादसे के बाद लगी आग की लपटों में चीखें दब गईं। साथी और वह मदद के लिए गुहार लगाते रहे, लेकिन मदद नहीं मिली। जिला अस्पताल के बिस्तर पर लेटा क्लीनर अभिषेक हादसे की जानकारी दे रहा, तो वह कांप रहा था।
उसने बताया हादसे के बाद अचानक चारों तरफ आग ही आग थी। वह लोग निकलने की कोशिश कर रहे थे, लेकिन रास्ता ही नहीं बचा था। साथी सुरेश पांडे आग में फंसे थे वह लोग मदद मांगता रहे, लेकिन कोई मदद नहीं कर पाया। करीब 20 मिनट तक चीखने-चिल्लाने के बाद धीरे-धीरे आवाज बंद हो गई और वह बेहोश हो गया। जब पुलिस ने निकाला, तब उसे होश आया। पुलिस से पता चला साथी सुरेंद्र की जलकर मौत हो गई। वही हाल दूसरी गाड़ी के चालक-क्लीनर का भी था।
चालक-क्लीनर के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे
हादसे में दम तोड़ चुके दूसरे ट्रेलर के चालक-क्लीनर सूर्यनाथ व सनी के परिजन पोस्टमार्टम हाउस पहुंचे। जहां उन्होंने बताया कि सूर्यनाथ गाड़ी चलाकर ही परिवार का भरण-पोषण करता था। उसके तीन बेटे व एक पुत्री थी। वहीं पति की मौत की खबर सुनकर पत्नी सरोजा देवी भी बेसुध है। इसी प्रकार क्लीनर सनी अपने ट्रक ड्राइवर पिता शिवप्रसाद का इकलौता बेटा था। जो गाड़ी के माध्यम से परिवार के भरण-पोषण में पिता का हाथ बंटाता था।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 6
हादसे के बाद मौके पर मौजूद पुलिस व जले वाहन
- फोटो : amar ujala
ऐसा था दर्दनाक हादसा
मटौंध थाना क्षेत्र के खैराड़ा क्रॉसिंग के पास शारदा क्रशर मोड़ पर बुधवार की रात तकरीबन दो बजे आमने-सामने दो ट्रेलर भिड़ गए। हादसे के दौरान दोनों गाड़ियों में आग लग गई। देखते ही देखते आग की लपटों ने विकराल रूप ले लिया। पुलिस व अग्निशमन विभाग की दमकल गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया और गाड़ियों के अंदर फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में दोनों ही गाड़ियों के चालकों व एक क्लीनर की जलकर मौत हो गई।
4 of 6
घटनास्थल पर खड़ा जला हुआ ट्रक
- फोटो : amar ujala
क्रशर मोड़ के पास वाहनों की हुई टक्कर
वहीं दूसरी गाड़ी के क्लीनर को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार की रात दो बजे महोबा कबरई से गिट्टी लादकर सुल्तानपुर के थाना कादीपुर क्षेत्र के मगरावा निवासी 50 वर्षीय सुरेश पांडेय सुल्तानपुर कादीपुर तवाकलपुर गांव निवासी क्लीनर 24 वर्षीय अभिषेक यादव के साथ गृह जनपद जा रहे थे। मटौंध के खैराड़ा क्रॉसिंग से कुछ ही दूरी पर शारदा क्रशर मोड़ के पास सामने से आ रहा तेज रफ्तार ट्रेलर उनके वाहन से टकरा गया।
विज्ञापन
5 of 6
घटनास्थल पर जांच करती पुलिस
- फोटो : amar ujala
आग की लपटों ने भयावह रूप ले लिया
हादसा इतना भयानक था कि देखते ही देखते आग की लपटों ने भयावह रूप ले लिया। स्थानीय लोगों की सूचना पर मटौंध पुलिस व अग्निशमन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाने के प्रयास शुरू किए। तकरीबन एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। आग बुझने के दमकल के जवानों और पुलिस ने दोनों गाड़ी में फंसे लोगों को बाहर निकाला। हादसे में सुरेश पांडेय की जलकर मौत हो गई, तो अभिषेक यादव को गंभीर हालत में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे| Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।