सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur Silence Zone Imposed Near Cardiology Department 1000 Fine for Honking Patients to Get Relief

Kanpur: काॅर्डियोलाॅजी के पास साइलेंस जोन लागू, हार्न बजाने पर एक हजार रुपये जुर्माना, मरीजों को मिलेगी राहत

पुनीत द्विवेदी, अमर उजाला, कानपुर Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 27 Mar 2026 09:53 AM IST
विज्ञापन
सार

Kanpur News: कानपुर में ध्वनि प्रदूषण रोकने के लिए न्यू जीटी नर्सिंग होम से गोल चौराहे तक 500 मीटर का 'साइलेंस जोन' बनाया गया है। यहां नियम तोड़ने पर 1000 रुपये के चालान का प्रावधान है।

Kanpur Silence Zone Imposed Near Cardiology Department 1000 Fine for Honking Patients to Get Relief
साइलेंस जोन की जानकारी देता संकेतक - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

कानपुर में ध्वनि प्रदूषण पर नियंत्रण के उद्देश्य से शहर में पहली बार साइलेंस जोन की व्यवस्था लागू की गई है। यह व्यवस्था जीटी रोड पर न्यू जीटी नर्सिंग होम से लेकर गोल चौराहे तक निर्धारित किया गया है। इस 500 मीटर के दायरे में हार्न बजाने पर एक हजार रुपये का चालान किया जाएगा। नो-हार्न प्लीज का बोर्ड भी लगाया गया है। साइलेंस जोन घोषित होने से काॅर्डियाेलाॅजी में आने वाले मरीजों को राहत मिलेगी।

Trending Videos

पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तौर पर शुरू हुई इस व्यवस्था के सफल रहने पर इसे और भी इलाकों में लागू किया जाएगा। यातायात पुलिस को इस क्षेत्र में नो-हॉर्न नियम को सख्ती से लागू कराने के निर्देश दिए हैं जो भी वाहन चालक अनावश्यक रूप से हॉर्न बजाते हुए पाए जाएंगे उनके खिलाफ चालान की कार्रवाई की जाएगी। इसके लिए न्यू जीटी नर्सिंग होम से गोल चौराहे तक नो-हार्न प्लीज के संकेतक भी लगाए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur Silence Zone Imposed Near Cardiology Department 1000 Fine for Honking Patients to Get Relief
एलपीएस कार्डियोलॉजी, कानपुर - फोटो : amar ujala

लोगों ने इस पहल का स्वागत किया
इस साइलेंस जोन का मुख्य उद्देश्य अस्पताल क्षेत्र में शांति बनाए रखना है ताकि मरीजों और उनके परिजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो। अक्सर देखा जाता है कि व्यस्त सड़कों पर लगातार बजते हॉर्न से मरीजों को दिक्कत होती है। स्थानीय दुकानदारों और अस्पताल आने वाले लोगों ने इस पहल का स्वागत किया है। उनका कहना है कि इससे न केवल शोर में कमी आएगी बल्कि यातायात अनुशासन में भी सुधार होगा।

Kanpur Silence Zone Imposed Near Cardiology Department 1000 Fine for Honking Patients to Get Relief
कार्डियोलाजी के बाहर गेट के ठीक सामने खड़े हो कर सवारी भरते ऑटो - फोटो : amar ujala

इस जोन में पुलिसकर्मियों की विशेष तैनाती की जाएगी जो नियमों का पालन सुनिश्चित करेंगे। साथ ही जागरूकता अभियान भी चलाया जाएगा, ताकि लोग खुद भी इस नियम का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।  -रवींद्र कुमार, डीसीपी ट्रैफिक

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed