{"_id":"69c56fef1cc8eeb3d80e7deb","slug":"worshiping-mahagauri-devotees-prayed-for-wealth-and-prosperity-hardoi-news-c-213-1-hra1004-147049-2026-03-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कानपुर जाने वाली रोडवेज बसों में बढ़ेगी यात्रियों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कानपुर जाने वाली रोडवेज बसों में बढ़ेगी यात्रियों की भीड़
विज्ञापन
फोटो- 47- कानपुर रूट की बस में चढ़ने के लिए लगी यात्रियों की भीड़। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। कानपुर में गंगा पुल पर मरम्मत के शुरू हुए कार्य की वजह से उन्नाव-कानपुर रेल रूट कुछ दिनों तक बंद किया जाएगा। इस वजह से इस रूट से होकर लखनऊ और वाया बालामऊ हरदोई आने वाली ट्रेनें भी डायवर्ट कर दी गई हैं। रेल मार्ग बंद होने की वजह से अब जिले के यात्रियों के लिए कानपुर जाने का साधन सड़क मार्ग रह जाएगा। इसको लेकर परिवहन निगम ने तैयारी कर ली हैं। हालांकि, अभी से ही बसों में कानपुर रूट के यात्रियों की भीड़ देखी जा रही है।
लखनऊ-कानपुर रेलखंड स्थित कानपुर पुल पर मरम्मत के लिए मेगा ट्रैफिक व पावर ब्लॉक लिया गया है। दो अप्रैल से 13 मई तक रेल रूट प्रतिदिन सुबह साढ़े नौ से शाम साढ़े पांच बजे तक रहेगा। इसको लेकर परिवहन निगम ने यात्रियों की बढ़ने वाली संख्या को देखते हुए तैयारी कर ली है। वहीं, यात्रियों ने भी ट्रेन का सफर कम करते हुए बस की यात्रा शुरू कर दी है। इसको लेकर कानपुर रूट पर जाने वाली बसों में यात्रियों में इजाफा भी देखा गया है।
बता दें कि वैसे तो जिले से कानपुर के लिए सीधे रेल सेवा नहीं है लेकिन बालामऊ से उन्नाव होते हुए कानपुर रूट होने के कारण यात्रियों की संख्या अधिक रहती है लेकिन मरम्मत के चलते बंद होने वाले रूट को लेकर अशंकित लोग अब बसों को वरीयता दे रहे हैं। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि स्कूल में परीक्षाएं भी समाप्त हो गई हैं ऐसे में यात्री बढ़े हैं। कानपुर के लिए भी हरदोई डिपो के पास पर्याप्त सेवाएं हैं। यात्रियों की संख्या में 20 से 25 प्रतिशत का इजाफा दर्ज किया गया है। इससे निगम को आमदनी में भी बढ़ोतरी हुई है।
Trending Videos