सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   1.55 lakh people sought voting rights in the general elections

Hardoi News: 1.55 लाख लोगों ने सामान्य चुनाव में मांगा मताधिकार

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 15 Mar 2026 10:56 PM IST
विज्ञापन
1.55 lakh people sought voting rights in the general elections
विज्ञापन
हरदोई। विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान में अब तक करीब 1.55 लाख लोगों ने मताधिकार मांगा है। इन लोगों ने सामान्य चुनाव में मताधिकार के लिए फॉर्म-6 भरे हैं। प्रारंभिक जांच-पड़ताल के साथ ही इन लोगों के नाम फाेटोयुक्त विधानसभावार मतदाता सूची में शामिल कराए जाएंगे।
Trending Videos

एसआईआर अभियान में अक्तूबर 2025 तक विधानसभावार फोटोयुक्त मतदाता सूची में शामिल 30,19,415 नामों का सत्यापन कराया गया। वहीं साल-2026 में 18 साल की आयु पूरी करने वालों के साथ ही नवविवाहिताओं के नाम सूची में जोड़ने के लिए बूथ लेवल ऑफिसर के माध्यम से फॉर्म-6 भी भरवाए जा रहे हैं। इसी के साथ नाम, पता में संशोधन और स्थान परिवर्तन आदि के भी फॉर्म भरवाए जा रहे हैं। बताया कि मतदाता सूची में नाम जुड़वाने के लिए चलाए गए विशेष अभियानों के साथ ही अब तक करीब 1.55 लाख लोगों ने फॉर्म-6 भरकर जमा किए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि बीएलओ के माध्यम से जमा किए गए फॉर्म-6 प्रारंभिक जांच-पड़ताल के बाद आयोग के पोर्टल पर फीड कराए जा रहे हैं ताकि इन लोगों के नाम मतदाता सूची में जोड़े जा सकें। उप जिला निर्वाचन अधिकारी प्रफुल्ल कुमार त्रिपाठी ने बताया कि सभी विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों में सहायक और निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों के माध्यम से फॉर्मों को पोर्टल पर अनुमोदित भी किया जा रहा है। इससे काम भी समय से पूरा हो जाएगा और पात्रों को मताधिकार मिल जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed