{"_id":"69b8507821f28d06980c35d4","slug":"two-friends-riding-a-bike-died-after-being-hit-by-a-dumper-hardoi-news-c-213-1-hra1006-146503-2026-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: डंपर की टक्कर से बाइक सवार दो दोस्तों की मौत
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो-23- अजय। फाइल फोटो
फोटो-24- नीरज। फाइल फोटो
- चचेरे भाई की शादी में बरात से साथ गए थे उन्नाव, नहीं लगाए थे हेलमेट
- मल्लावां कोतवाली क्षेत्र के सुल्तानपुर पुलिया के पास हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
मल्लावां (हरदोई)। उन्नाव-कटरा मार्ग पर सोमवार दोपहर डेढ़ बजे बाइक सवार दो दोस्तों को डंपर ने टक्कर मार दी। दोनों चचेरे भाई की शादी से लौट रहे थे। गंभीर हालत में दोनों को सीएचसी ले जाया गया। यहां एक को मृत घोषित कर दूसरे को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। मेडिकल कॉलेज में दूसरे की भी मौत हो गई। घटना के बाद चालक डंपर छोड़कर भाग निकला। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
माधौगंज थाना क्षेत्र के ग्राम पहुतेरा के मजरा धमाही निवासी अजय (27) लुधियाना में फैक्टरी में काम करते थे। 21 फरवरी को वह गांव आए थे।चाचा नंदराम ने बताया कि उनके पुत्र रवी की बरात रविवार की रात उन्नाव के थाना फत्तेपुर चौरासी के ग्राम रणधीरखेड़ा के मजरा लबानी गई थी। बरात में रवि के चचेरे भाई अजय (27) और गांव निवासी उनके दोस्त नीरज (25) भी गए थे।
नीरज दिल्ली की एक फैक्टरी में काम करते थे। कुछ दिन पहले गांव आए थे। सोमवार की सुबह दुल्हन की विदाई होने के बाद अजय और नीरज बाइक से गांव वापस आ रहे थे। इस दौरान दोपहर के समय उन्नाव-कटरा मार्ग पर सुल्तानपुर पुलिया के पास डंपर ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। इसमें दोनों बाइक समेत डंपर के नीचे घुस गए। दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
एंबुलेंस से दोनों को मल्लावां सीएचसी ले जाया गया। डॉ. दिव्यांशु चंद्र वाजपेयी ने नीरज को मृत घोषित कर दिया, जबकि अजय को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां डॉक्टर ने अजय को भी मृत घोषित कर दिया। अजय के परिवार में पत्नी पूजा और दो पुत्रियां हैं। नीरज दो भाई और एक बहन में सबसे छोटे थे व अविवाहित थे।
Trending Videos