सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Son in law and Father in law Go on Rampage While Intoxicated Caretaker Beaten to Death

Hardoi: शराब के नशे में दामाद-ससुर की दबंगई; केयर टेकर की पीट-पीटकर हत्या, दोनों आरोपी हिरासत में, पूछताछ जारी

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Tue, 17 Mar 2026 10:52 AM IST
विज्ञापन
सार

Hardoi News: बड़ागांव में गाली-गलौज का विरोध करने पर ससुर-दामाद ने केयर टेकर फूलचंद्र पर हमला कर दिया। उनकी ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। पुलिस ने दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया है।

Hardoi Son in law and Father in law Go on Rampage While Intoxicated Caretaker Beaten to Death
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार

हरदोई जिले में कासिमपुर थाना क्षेत्र के बड़ागांव में रविवार शाम साढ़े पांच बजे शराब के ठेके पर दो युवकों ने नशे में केयर टेकर पर जानलेवा हमला कर दिया। इसमें केयर टेकर गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजन इलाज के लिए सीएचसी लाए, जहां पर डॉक्टरों ने हालत नाजुक देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। यहां पर सोमवार देर रात नौ बजे इलाज के दौरान ट्रामा सेंटर में मौत हो गई। पुलिस दोनो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Trending Videos

थाना क्षेत्र के बड़ागांव गांव निवासी फूलचंद्र (45) गांव में रहकर स्थित गोशाला में केयर टेकर के था। विगत रविवार को फूलचंद्र चौराहे पर किराना दुकानदार के बकाया पैसे देने के लिए गया था। इसी दौरान शराब के ठेके पर पड़ोस के ही गांव झामखेड़ा के रहने वाले चंदा और उनका दामाद शराब नशे में गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर फूलचंद्र पर जानलेवा हमला कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ
हमले में फूलचंद्र गंभीर रूप से घायल हो परिजन सीएचसी लाए, जहां पर डॉक्टरों ने हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया। यहां पर देर साढ़े आठ बजे उसने दम तोड दिया। मृतक के परिवार में पत्नी रामबेटी के अलावा दो पुत्र और तीन पुत्रियां हैं। प्रभारी निरीक्षक घनश्याम राम ने बताया कि पहले ही आरोपियों के खिलाफ मारपीट की धाराओं में मुकदमा दर्ज था। अब गैर इरादातन हत्या की धारा में तरमीम किया जा रहा है। दोनो आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed