सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Semi-digital study facility is also available in the state library.

Hardoi News: राजकीय पुस्तकालय में सेमी डिजिटल पढ़ाई की भी सुविधा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Semi-digital study facility is also available in the state library.
विज्ञापन
फोटो 19: कायाकल्प के बाद राजकीय पुस्तकालय। संवाद
Trending Videos


- पढ़ाई के लिए 10 कंप्यूटर सेट और लैपटॉप लगवाए गए
- प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवाओं को सुविधा
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। राजकीय पुस्तकालय जल्द ही नए लुक नजर आएगा। विद्यार्थियों से लेकर पुस्तकालय में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी और समाचार पत्र पढ़ने के लिए आने वाले लोगों को सब कुछ बदला-बदला मिलेगा। पुस्तकालय में छात्र और छात्राओं के लिए अलग बैठने के इंतजाम के साथ ही सेमी डिजिटल पढ़ाई की भी व्यवस्था की गई है।
शहर में राजकीय इंटर कॉलेज परिसर में ही संचालित राजकीय पुस्तकालय का कायाकल्प कराया जा रहा है। पुस्तकालय में पाठ्य पुस्तकों के साथ ही सेमी डिजिटल पढ़ाई की भी सुविधा जुटाई गई है। सेमी डिजिटल पढ़ाई के लिए 10 कंप्यूटर सेट और लैपटॉप लगवाए गए हैं। वहीं पाठ्यपुस्तकों के लिए बुक सेल्फ भी बेहतर बनवाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस सबके साथ ही पुस्तकालय आने वाले छात्र-छात्राओं, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले युवा और बुजुर्गों के बैठने के लिए और पढ़ाई के लिए भी फर्नीचर आदि बेहतर बनवाया गया है। पुस्तकालय में छात्र और छात्राओं के लिए अलग-अलग हॉल में 50-50 सीटों की व्यवस्था कराई गई है, ताकि किसी प्रकार की समस्या न होने पाए। वहीं समाचार पत्र और पुस्तकालय में उपलब्ध किताबों को पढ़ने के लिए कुर्सी और मेज की भी व्यवस्था की गई है। पुस्तकालय का कायाकल्प जिलाधिकारी के आने के बाद उनकी रणनीति से आपसी सहयोग से कराया जा रहा है।
वर्जन

फोटो 20: अनुनय झा। संवाद

जनपद में योगदान के बाद जब हमने राजकीय पुस्तकालय को देखा तो, स्थिति बहुत दयनीय थी। पढ़ाई जैसा वातावरण ही नहीं था। विद्यार्थियों से लेकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने वाले युवाओं को पढ़ाई के लिए बेहतर वातावरण और सुविधा-सहूलियत उपलब्ध कराने का मन बनाया। इसी के साथ राजकीय पुस्तकालय का कायाकल्प कराया जा रहा है। जल्द ही नए लुक में राजकीय पुस्तकालय नजर आएगा, इससे लोगों को वहां पर पाठ्यपुस्तकों के साथ ही ऑनलाइन भी पढ़ाई का मौका मिलेगा।-अनुनय झा, जिलाधिकारी


500 सिक्योरिटी फीस और 100 रुपये मासिक शुल्क लिया जाता

राजकीय पुस्तकालय में नियमित तौर पर आने वाले लोगों से सिक्योरिटी फीस के तौर पर 500 रुपये लिए जाते हैं। 100 रुपये मासिक शुल्क लिया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed