सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   1.22 crore received for the bridge under construction1.22 crore received for the bridge under construction

Hardoi News: निर्माणाधीन पुल के लिए मिले 1.22 करोड़

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 17 Mar 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
1.22 crore received for the bridge under construction1.22 crore received for the bridge under construction
विज्ञापन
खड़गपुर तिराहा से रंपुरा मार्ग पर बनवाया जा रहा पुल
Trending Videos

एक लाख से अधिक लोगों को आवागमन में होगी आसानी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। खड़गपुर तिराहा से रंपुरा मार्ग पर बनवाए जा रहे पुल और पहुंच मार्ग के काम में तेजी आएगी। शासन ने काम कराने के लिए दूसरी किस्त में एक करोड़ 22 लाख 69 हजार रुपये दे दिए हैं। इससे काम इसी मार्च में पूरा हो जाएगा और लोगों को आवागमन में आसानी होगी।
लोक निर्माण विभाग के माध्यम से खड़गपुर तिराहा से रंपुरा मार्ग पर लघु सेतु बनवाया जा रहा है। इससे करीब एक लाख लोगों को आवागमन में आसानी होगी। शासन ने लघु सेतु बनवाए जाने के लिए लोक निर्माण विभाग के साल 2022 के प्रस्ताव पर फरवरी 2023 में वित्तीय और प्रशासनिक स्वीकृति दी थी। शासन ने लघु सेतु बनवाए जाने के लिए तीन करोड़ 34 लाख 69 हजार रुपये की स्वीकृति के साथ ही पहली किस्त के दो करोड़ 12 लाख रुपये दिए थे। विभाग ने प्रक्रिया पूरी कराते हुए काम शुरू करा दिया था। पहली किस्त के रुपये खर्च होने पर शासन को उपभोग प्रमाण पत्र भेजते हुए दूसरी किस्त की मांग की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासन के उप सचिव सुभाष राम ने दूसरी किस्त के रुपये दिए जाने का पत्र जारी किया है। कहा कि यह रुपये चालू वित्तीय वर्ष में राज्य योजना ग्रामीण में निर्माणाधीन पुल और पहुंच मार्ग बनवाए जाने के लिए दिए गए हैं। रुपये मिलने से विभाग ने काम में तेजी करा दी है।
वर्जन
खड़गपुर तिराहा से रंपुरा मार्ग पर बनवाए जा रहे पुल और पहुंच मार्ग के लिए दूसरी किस्त के रुपये मिलने की जानकारी है। रुपये मिल जाने से काम में और तेजी आई है। इससे काम को मार्च में ही पूरा करा लिया जाएगा। ताकि लोगों को आवागमन में आसानी हो सके।-मनिंदर सिंह, अधिशासी अभियंता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed