सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   19.4 mm of rain brought relief in the scorching heat.

Hardoi News: तपती गर्मी में 19.4 मिमी की बारिश ने दी राहत

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 10:35 PM IST
विज्ञापन
19.4 mm of rain brought relief in the scorching heat.
विज्ञापन
हरदोई। पिछले कई दिनों से भीषण लू और तपती गर्मी की मार झेल रहे शहरवासियों को रविवार को मौसम के बदले मिजाज ने बड़ी राहत दी। दोपहर बाद आसमान में अचानक छाए काले बादलों ने देखते ही देखते तेज हवाओं के साथ झमाझम बारिश शुरू कर दी। आधे घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश में करीब 19.4 मिलीमीटर बारिश हुई। इस बारिश से लोगों को उमस भरी गर्मी से निजात मिली है। हालांकि, शहर के मुख्य मार्गों से लेकर रिहाइशी इलाकों की गलियों में जलभराव देखने को मिला।
Trending Videos

मौसम में बदलाव से बीते चार दिनों से तापमान में कमी आई थी, लेकिन लगातार निकल रही धूप के कारण गर्मी और उसम से राहत नहीं मिल रही थी। रविवार को सुबह से ही बादलों की आवाजाही लगी रही। इसके बाद दोपहर करीब दो बजे मौसम ने करवट ली। तेज धूलभरी आंधी के बाद आसमान में घने बादल छा गए, जिससे दिन में ही अंधेरा घिर आया। इसके बाद शुरू हुआ बारिश का दौर करीब आधा घंटे तक जारी रहा। इससे पिछले कई दिनों से चल रही लू का असर पूरी तरह खत्म हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौसम का लुत्फ उठाने के लिए लोग घरों की छतों और सड़कों पर उमड़ पड़े। मौसम वेधशाला प्रेक्षक आरसी वर्मा ने बताया कि अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता सुबह 70 प्रतिशत और शाम को 81 प्रतिशत रही। हवाओं की रफ्तार 16 किमी प्रति घंटा दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed