सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   234 challaned, 227 vehicles seized

Hardoi News: 234 का चालान, 227 वाहन सीज

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 31 May 2026 01:03 AM IST
विज्ञापन
234 challaned, 227 vehicles seized
विज्ञापन
हरदोई। बिना परमिट के खनन और परिवहन पर प्रशासन ने पिछले तीन दिन में अभियान चलाकर कार्रवाई की है। इस दौरान 234 वाहनों का चालान किया गया है जबकि 227 वाहन सीज किए गए। वहीं सात वाहनों से 2,71,300 रुपये का जुर्माना वसूला गया।


बिना परमिट के मिट्टी, बालू खनन और परिवहन के साथ ही जिले से होकर निकलने वाले माैरंग, गिट्टी भरे वाहनों की सघन जांच कराई जा रही है। जिलाधिकारी अनुनय झा के निर्देशन पर चलाए जा रहे अभियान में खनन विभाग को कार्रवाई की जिम्मेदारी सौंपी गई है। प्रशासन की कार्रवाई से खनन माफिया और नियमों की अनदेखी कर परिवहन करने वालों में खलबली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच के दौरान बिना परमिट, ओवरलोडिंग और परिवहन पर कार्रवाई की जा रही है। खनन अधिकारी शिव दयाल सिंह ने बताया कि अभियान में 227 वाहनों को सीज किया गया है। इन वाहनों पर सामग्री पर मात्रा, श्रेणी और ओवरलोडिंग के मुताबिक जुर्माना तय किया जाएगा।
विज्ञापन
Trending Videos

बताया कि अभियान में खनन विभाग, परिवहन विभाग और टास्कफोर्स ने 418 वाहनों की जांच-पड़ताल की। इस दौरान 234 वाहनों का चालान किया गया। 13 वाहन पुलिस अभिरक्षा में दिए गए। सात वाहन संचालकों से मौके पर ही ऑनलाइन चालान से 2,71,300 रुपये जुर्माना वसूला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed