सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   225 ration dealers will get Annapurna Bhawan for Rs 19 crore.

Hardoi News: 19 करोड़ से 225 कोटेदारों को मिलेंगे अन्नपूर्णा भवन

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
225 ration dealers will get Annapurna Bhawan for Rs 19 crore.
विज्ञापन
हरदोई। सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुदृढ़ बनाने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। कोटे की दुकानों को सार्वजनिक स्थानों पर ही संचालित कराए जाने के लिए अन्नपूर्णा भवन बनवाए जाने की व्यवस्था दी गई है। इसके लिए ग्रामीण क्षेत्रों में अन्नपूर्णा भवन बनवाए जा रहे हैं। शासन ने इस वित्तीय वर्ष जिले में 225 अन्नपूर्णा भवन बनवाए जाने का लक्ष्य रखा है। अन्नपूर्णा भवन बनवाए जाने पर करीब 19.04 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
Trending Videos




खाद्य एवं रसद विभाग के माध्यम से संचालित गांवों की कोटे की दुकानों को अब सार्वजनिक स्थानों पर संचालित कराए जाने की रणनीति बनाई गई है। शासन ने इसके लिए अन्नपूर्णा भवन बनवाने शुरू किए हैं। चालू वित्तीय वर्ष में खाद्य एवं रसद विभाग ने जिले में 225 अन्नपूर्णा भवन बनाए जाने का लक्ष्य तय किया है। इससे 225 कोटेदारों को अन्नपूर्णा भवन मिल जाएंगे। राशन वितरण व्यवस्था और व्यवस्थित व पारदर्शी हो सकेगी। अन्नपूर्णा भवन बनने के बाद कार्डधारकों को कोटेदारों के घर के चक्कर नहीं लगाने पड़ेंगे। एक निश्चित स्थान पर राशन वितरण होने से उपभोक्ताओं को सुविधा मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




अन्नपूर्णा भवन बनवाए जाने से स्थानीय स्तर पर मजदूरों को रोजगार भी मिलेगा। इन भवनों को बनवाए जाने में 19.04 करोड़ रुपये की लागत आएगी। खाद्य और रसद विभाग ने लक्ष्य तय किए जाने के साथ ही विभागीय मद में रुपयों की स्वीकृति भी दी गई है। वहीं, वीबी-जी राम-जी की मद से भी रुपये खर्च किए जाएंगे।



8.46 लाख रुपये से बनेगा एक भवन
अन्नपूर्णा भवन बनवाए जाने के लिए शासन की तरफ से प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति दिए जाने के साथ ही भवन का मॉडल एस्टीमेट भी जारी किया गया है। मॉडल एस्टीमेट के मुताबिक, एक अन्नपूर्णा भवन पर 8.46 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे।



खाद्य एवं रसद विभाग के आयुक्त ने अन्नपूर्णा भवन बनवाए जाने के लिए जिले का लक्ष्य तय कर दिया है। विभागीय मद से भवन बनवाए जाने के लिए शासन स्तर से रुपये भी आवंटित किए गए हैं। जिले को कितने रुपये मिलेंगे इसकी जानकारी नहीं है। -दिलीप कुमार, जिला पूर्ति अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed