सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Bus service from Hardoi to Ayodhya and Haridwar route stopped

Hardoi News: हरदोई से अयोध्या और हरिद्वार रूट पर बंद हुई बस सेवा

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 Apr 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
Bus service from Hardoi to Ayodhya and Haridwar route stopped
विज्ञापन
हरदोई। जनपद से प्रदेश और देश के प्रमुख तीर्थ स्थलों को जोड़ने के लिए छह माह पहले शुरू की गई कई बस सेवाएं अब बंद हो गई हैं। इनमें अयोध्या के लिए शुरू की गई नियमित बस सेवा भी शामिल है। बसें बंद होने से तमाम यात्रियों को अब सफर करने के लिए निजी वाहनों का सहारा लेना पड़ रहा है जो काफी महंगा साबित हो रहा है।
Trending Videos




करीब आठ माह पहले आबकारी मंत्री नितिन अग्रवाल ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए हरदोई डिपो से कई महत्वपूर्ण रूटों पर बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया था। डिपो से अयोध्या के लिए नियमित सेवा शुरू की गई थी जबकि मथुरा-वृंदावन होते हुए खाटू श्याम के लिए भी बस का संचालन किया गया। इसके अलावा हरिद्वार जाने के लिए एक बस सेवा शुरू की गई। बसों के चलने से यात्रियों को काफी राहत मिली थी लेकिन समय के साथ इन बसों को अपेक्षा के अनुसार यात्री मिलना बंद हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसका नतीजा यह हुआ कि बसों का खर्चा भी नहीं निकल रहा था। लगातार कम होती आय को देखते हुए हरदोई क्षेत्रीय कार्यालय ने बसों का संचालन बंद कर दिया। सहायक क्षेत्रीय प्रबंधक भुवनेश्वर कुमार ने बताया कि लखनऊ होते हुए अयोध्या जाने वाली नियमित सेवा बंद कर दी गई। बरेली-मुरादाबाद होते हुए हरिद्वार जाने वाली बस सेवा उत्तराखंड परिवहन निगम से समय-सारिणी की स्वीकृति न मिलने के कारण ठप है। वृंदावन होते हुए खाटू श्याम जाने वाली बस भी बंद कर दी गई है।



सिर्फ दो रूटों पर मिल रही राहत

डिपो से मिली जानकारी के अनुसार, वर्तमान में केवल मेहंदीपुर बालाजी और बनारस रूट की बसें ही नियमित रूप से संचालित हो रही हैं। अन्य सभी लंबी दूरी की धार्मिक सेवाओं पर संकट के बादल मंडरा रहे हैं। बसों के बंद होने से तमाम यात्रियों को परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। बस सेवाएं बंद होने से यात्रियों को अब निजी वाहनों या टैक्सी का सहारा लेना पड़ रहा है जिससे यात्रा का खर्च तीन से चार गुना बढ़ गया है। यात्रियों ने विभाग से बंद पड़ी सेवाओं को बहाल करने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed