सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Hardoi Husband beat wife to death with stick dispute arose over his attempt to stop her from talking on mobile

Hardoi: पति ने डंडे से पीटकर पत्नी को उतारा मौत के घाट, मोबाइल पर बात करने से रोकने पर हुआ विवाद, रिपोर्ट दर्ज

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: Himanshu Awasthi Updated Fri, 10 Apr 2026 02:25 PM IST
विज्ञापन
सार

Hardoi News: बिलग्राम के गनीपुर गांव में फोन पर बात करने से रोकने पर हुए विवाद में पति ने अपनी पत्नी गुड़िया देवी की डंडे से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।

Hardoi Husband beat wife to death with stick dispute arose over his attempt to stop her from talking on mobile
बिलग्राम कोतवाली, हरदोई - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार

हरदोई जिले में बिलग्राम थाना क्षेत्र के गांव गनीपुर में बृहस्पतिवार रात मोबाइल फोन पर बात करने को लेकर हुए मामूली विवाद ने खूनी मोड़ ले लिया। सनकी पति ने डंडे से पीट-पीटकर अपनी ही पत्नी की हत्या कर दी। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आरोपी पति की तलाश तेज कर दी है।

Trending Videos

मिली जानकारी के अनुसार, गनीपुर निवासी जितेंद्र की पत्नी गुड़िया देवी (31) बृहस्पतिवार रात करीब 10:30 बजे मोबाइल पर किसी से बात कर रही थी। जितेंद्र काफी देर से गुड़िया को बात करने से मना कर रहा था, लेकिन वह एक कमरे से दूसरे कमरे में जाकर लगातार बात करती रही। इसी बात से नाराज होकर जितेंद्र ने पहले तो मोबाइल तोड़ दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

गुड़िया के सिर पर डंडा लग गया
फिर घर में रखे डंडे से गुड़िया पर हमला कर दिया। पिटाई के दौरान डंडा गुड़िया के सिर पर लग गया, जिससे वह मौके पर ही अचेत होकर गिर पड़ी। ग्रामीण उसे तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घर में मौजूद बच्चों के अनुसार, पिता और मां के बीच फोन को लेकर काफी देर तक कहासुनी हुई थी।

आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश
जितेंद्र का गुस्सा इतना बढ़ गया था कि उसने डंडे बरसाने शुरू कर दिए। मृतका के पिता रामकिशोर निवासी माधोगंज ने दामाद के खिलाफ पीट-पीटकर हत्या करने की तहरीर दी है। घटना की सूचना मिलते ही कोतवाल विजय कुमार ने मौके पर पहुंचे। कोतवाल ने बताया कि पति जितेंद्र ने गुस्से में आकर पत्नी को पीटा था, जिससे उसकी मौत हुई है। मामले में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed