{"_id":"69db87508a6138acb50c03b2","slug":"kanpur-man-arrested-for-selling-liquor-on-rajdhani-and-vande-bharat-express-2026-04-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: राजधानी, वंदे भारत एक्सप्रेस में शराब बेचने वाला गिरफ्तार, ऑन डिमांड दोगुनी कीमत पर करता था सप्लाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: राजधानी, वंदे भारत एक्सप्रेस में शराब बेचने वाला गिरफ्तार, ऑन डिमांड दोगुनी कीमत पर करता था सप्लाई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 12 Apr 2026 05:24 PM IST
विज्ञापन
सार
Kanpur News: राजधानी, वंदे भारत एक्सप्रेस में शराब बेचने वाले को जीआरपी ने दबोचा। दस हजार रुपये कीमत की अंग्रेजी शराब की 40 बोतल व क्वार्टर बरामद हुई।
गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
विस्तार
राजधानी, वंदे भारत जैसी प्रीमियम ट्रेनों में ऑन डिमांड शराब की सप्लाई करने वाले को जीआरपी ने दबोचा है। इसके कब्जे से विभिन्न ब्रांड की दस हजार रुपये कीमत की 40 बोतल अंग्रेजी शराब की मिली हैं। पूछताछ में आरापी ने बताया कि वह डेढ़ सौ रुपये वाला क्वार्टर इन ट्रेनों में दुगनी से अधिक कीमत तीन सौ से साढ़े तीन सौ में बेचता था।
कानपुर सेंट्रल स्टेशन के जीआरपी प्रभारी निरीक्षक ओमनारायण सिंह ने बताया कि रविवार सुबह टीम के साथ वह चेकिंग पर थे। इस दौरान रेलवे स्टेशन झकरकटी की ओर जाने वाले कच्चे रास्ते पर 53 साल का व्यक्ति बैग लेकर जाते दिखा। सूनसान इलाके में उसे देख शक हुआ तो रोक कर पूछताछ की गई। उसने बताया कि वह मथुरी मोहाल, थाना हरबंश मोहाल निवासी प्रेमनाथ वर्मा है। जब उसका बैग खोलकर देखा गया तो उसमें 40 क्वाटर्र व बोतलें अंग्रेजी शराब की मिली। इस पर उसे थाने लाकर पूछताछ की गई तो बताया कि वह कानपुर सेंट्रल स्टेशन के रास्ते गुजरने वाली राजधानी एक्सप्रेस, दिल्ली आने-जाने वाली वंदे भारत जैसी ट्रेनों में ऑन डिमांड शराब की सप्लाई करता था। वह दुकानों से कम कीमत पर शराब खरीदकर इन ट्रेनों में दोगुनी कीमत पर बेचता था।
इस तरह आती थी मांग
आरोपी प्रेमनाथ ने बताया कि जब जब कोई यात्री स्टॉफ या वेंडर से शराब के बारे में पूछता था तो वह कॉल कर बता देता था। इस पर वह ट्रेन आते ही संबंधित यात्री को शराब बेचकर कीमत वसूल लेता था। इसके अलावा भी वह सेंट्रल स्टेशन से गुजरने वाली अन्य ट्रेनों में भी शराब बेच लेता था। किसी को शक न हो, इसके लिए वह एक यात्री की तरह घूमता था।
Trending Videos