सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Unnao: Speeding Gravel-Laden Dumper Overturns; 4-5 Feared Trapped Beneath

Unnao: तेज रफ्तार गिट्टी लदा डंपर पलटा, चार से पांच लोगों के दबने की आशंका

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, उन्नाव Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 12 Apr 2026 06:31 PM IST
विज्ञापन
Unnao: Speeding Gravel-Laden Dumper Overturns; 4-5 Feared Trapped Beneath
डंपर पलटा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लखनऊ‑बांगरमऊ मार्ग पर नेवलगंज गांव के पास रविवार को गिट्टी लदा तेज रफ्तार डंपर अनियंत्रित होकर पलट गया। हादसे में डंपर के नीचे चार से पांच लोगों के दबे होने की आशंका जताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जेसीबी व हाइड्रा मशीन की मदद से पलटे डंपर को हटाने का प्रयास शुरू किया गया। वहीं हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के गांवों से सैकड़ों ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और बचाव कार्य में जुट गए।

Trending Videos


ग्रामीणों ने बताया कि डंपर बांगरमऊ से लखनऊ की ओर जा रहा था, तभी नेवलगंज के पास चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा और डंपर पलट गया। फिलहाल पुलिस व स्थानीय लोग राहत और बचाव कार्य में जुटे हुए हैं। घायलों को बाहर निकालने के प्रयास जारी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed