{"_id":"69dba288fe0113657403fd08","slug":"kanpur-cunning-thief-steals-seven-crowns-from-siddhivinayak-temple-and-flees-towards-raipurwa-2026-04-12","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Kanpur: सिद्धि विनायक मंदिर से सात मुकुट चोरी कर रायपुरवा की ओर भागा शातिर, घटना का जल्द खुलासा कर सकती पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kanpur: सिद्धि विनायक मंदिर से सात मुकुट चोरी कर रायपुरवा की ओर भागा शातिर, घटना का जल्द खुलासा कर सकती पुलिस
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर
Published by: Shikha Pandey
Updated Sun, 12 Apr 2026 07:20 PM IST
विज्ञापन
सिद्धि विनायक मंदिर में चोरी का मामला
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
घंटाघर चौराहे के पास सुतरखाना स्थित श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर से मुकुट चोरी करने वाला शातिर वारदात के बाद रायपुरवा की ओर भागा है। आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस को उसके रायपुरवा की ओर जाते सीसीटीवी फुटेज मिले हैं। पुलिस जल्द आरोपी को गिरफ्तार कर घटना का खुलासा कर सकती है।
श्री सिद्धि विनायक गणेश मंदिर के सर्वाकार पांडुनगर निवासी सुधीर गुप्ता ने बताया कि चोरी सुबह करीब पौने 10 बजे हुई। सुधीर के अनुसार मंदिर के पुजारी प्रभाकर मिश्रा जोकि मूलरूप से बिहार के रहने वाले हैं इन दिनों अपने गांव गए हैं। शनिवार शाम मंदिर के दूसरे पुजारी फतेहपुर खागा निवासी आशीष दुबे शाम करीब पांच बजे पूजा करने पहुंचे तो मुकुट गायब पाया। पुलिस को सूचना दी गई। हरबंशमोहाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जानकारी हुई कि शनिवार सुबह करीब 9:45 बजे सुरक्षा कर्मी ओमप्रकाश ड्यूटी पर थे।
Trending Videos

वह बाथरूम गए थे तभी बाइक से एक युवक महिला के साथ मंदिर आया। महिला गोद में बच्चा लिए थी। युवक हेलमेट लगाए ही महिला के साथ दूसरी मंजिल पर रखी देव प्रतिमा के दर्शन के लिए चला गया। इस दौरान उस मंजिल पर कोई नहीं था। हालांकि, मंजिल पर जीने से लेकर प्रतिमा के सामने तक कैमरे लगे हैं। आरोपी ने सबसे पहले झुककर गणपति की प्रतिमा को नमन किया। इसके बाद मूर्तियों से सात मुकुट उतार लिए। अंदेशा है करीब 600 ग्राम वजनी इन मुकुटों को गोद में बच्चे को लिए महिला कपड़ों में छिपाकर ले गई है। मंदिर प्रबंधन की तहरीर पर हरबंशमोहाल पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश में तीन टीमें लगा दी हैं। पुलिस को सीसीटीवी फुटेज में बाइक का नंबर दिखा है। इसके आधार पर पुलिस आरोपी का पता लगा रही है।
गार्ड ने टोका तो बोला सॉरी गलती हो गई
सुरक्षा गार्ड ओमप्रकाश ने बताया कि वह बाथरूम से लौटे तो आरोपी महिला के साथ नीचे आता दिखा। वह हेलमेट लगाए था इस पर उसे टोका इस पर उसने सॉरी बोेलते हुुए गलती मानी। कहा कि दोबारा ऐसा नहीं होगा। इसके बाद वह महिला और बच्चे संग चला गया। हरबंशमोहाल इंस्पेक्टर ललित कुमार ने बताया कि बाइक सवार आरोपी रायपुरवा की ओर जाते दिखा है। आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं।