सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Carcass of Banned Cattle Found in Two Parts; Hindu Organization Activists Create Uproar

Kanpur: दो हिस्सों में मिला प्रतिबंधित मवेशी का शव, हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 12 Apr 2026 08:28 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Carcass of Banned Cattle Found in Two Parts; Hindu Organization Activists Create Uproar
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कल्याणपुर थाना क्षेत्र के नानकारी स्थित मैदान में रविवार को एक प्रतिबंधित मवेशी का शव दो टुकड़ों में मिला। सूचना मिलते ही हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया। सूचना पर पहुंची पुलिस की कार्यकर्ताओं से नोकझोंक हो गई। पुलिस ने कार्रवाई का आश्वासन देकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस की तीन टीमों ने आसपास के सीसीटीवी कैमरे के फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं।

Trending Videos


आईआईटी के नानकारी में स्थित मैदान में रविवार सुबह करीब 10:30 बजे प्रतिबंधित मवेशी का सिर और धड़ अलग-अलग मिलने से इलाकाई लोगों की भीड़ लग गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार शव को कुत्ते नोच रहे थे। पास में ही एक बोरी मिली है। इसी में शव को लाकर मैदान में फेंकने की आशंका है। गो सेवक महासभा के अध्यक्ष सचिन दुबे, जिलाध्यक्ष राहुल सिंह और अन्य हिंदू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने मौके पर पहुंचकर हंगामा किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

Kanpur: Carcass of Banned Cattle Found in Two Parts; Hindu Organization Activists Create Uproar
हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने किया हंगामा - फोटो : अमर उजाला
सूचना पर एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार, कल्याणपुर प्रभारी आईपीएस डॉ. सुमेध मिलिंद जाधव, इंस्पेक्टर संतोष सिंह फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। आक्रोशित कार्यकर्ताओं को कार्रवाई का आश्वासन देकर करीब तीन घंटे बाद शांत करा सके। एसीपी कल्याणपुर आशुतोष कुमार ने बताया कि तीन टीमें लगी हैं। शव कई दिन पुराना लग रहा है। रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed