सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Husband Commits Suicide by Hanging After Argument with Wife

Kanpur: पत्नी से झगड़े के बाद पति ने फंदा लगा दी जान, तीन बार पहले भी कर चुका था खुदकुशी की कोशिश

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 12 Apr 2026 08:49 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Husband Commits Suicide by Hanging After Argument with Wife
रवि पाल की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
गुजैनी के रविदासपुरम नई बस्ती में शनिवार देर रात शराब के नशे में घर आए रवि पाल (25) ने सोते समय कमरे में ही लघुशंका कर दी। इसे लेकर पत्नी रोली से झगड़ा हो गया। देर रात परिजन के सो जाने के बाद युवक ने फंदा लगाकर जान दे दी। युवक के पिता सुंदरलाल ने बताया कि बेटा इससे पहले भी तीन बार फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश कर चुका था।
Trending Videos


रवि पाल शटरिंग का काम करता था। फैक्टरी कर्मी पिता सुंदरलाल ने बताया कि रवि ने करीब सात साल पहले चकेरी के पास सराय गांव निवासी रोली से शादी की थी। एक पांच साल का बेटा सुखपाल है। शनिवार रात रवि का उसकी पत्नी रोली से विवाद हुआ। इसके बाद उसने फंदा लगा जान दे दी। रविवार सुबह उसके खुदकुशी करने का पता चला। पिता ने मौके पर पहुंची पुलिस को बताया कि बेटा इससे पहले दो महीने के भीतर पत्नी से झगड़े के कारण तीन बार फंदा लगाकर खुदकुशी की कोशिश कर चुका है। गुजैनी थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिलती है तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed