सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kanpur News ›   Kanpur: Inhaler Pump Still in Hand, Elderly Man Loses Life in Tragic Accident

Kanpur: इन्हेलर पंप हाथ में रह गया, हादसे में चली गई बुजुर्ग जान

न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कानपुर Published by: Shikha Pandey Updated Sun, 12 Apr 2026 06:34 PM IST
विज्ञापन
Kanpur: Inhaler Pump Still in Hand, Elderly Man Loses Life in Tragic Accident
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बजरिया थाना क्षेत्र के कर्नलगंज में शनिवार शाम तीसरी मंजिल पर जीने से चढ़कर गए सांस की बीमारी से पीड़ित बुजुर्ग कृष्ण कुमार (61) की हालत बिगड़ गई। जेब में रखा इन्हेलर पंप मुंह तक लाने से पहले ही वह गश खाकर जीने पर लड़खड़ाते हुए नीचे लोहे के जाल पर गिरकर लहूलुहान हो गए। हादसे में उनकी जान चली गई।

Trending Videos


कृष्णा कुमार की गांधीनगर में सिलाई की दुकान है। परिवार में पत्नी वैजयंती, बेटा शिवम, सुमित, बेटी अनुष्का और शिवानी हैं। एक फार्म हाउस में मैनेजर बेटे शिवम ने बताया कि पिता बीते तीन साल से सांस की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। जीने चढ़ते वक्त हुए हादसे में उनकी जान चली गई। बजरिया इंस्पेक्टर अरविंद शर्मा ने बताया कि बुजुर्ग सांस की बीमारी से पीड़ित थे। भारी वजन होने के कारण संतुलन बिगड़ा। जाल पर गिरने से उनकी मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम कराकर परिजन को सौंपा गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed