{"_id":"69d7df499348de29420e1e06","slug":"akshats-bowling-helped-new-heights-win-despite-a-low-total-hardoi-news-c-213-1-hra1004-147756-2026-04-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: अक्षत की गेंदबाजी ने न्यू हाइट्स को कम स्कोर के बावजूद दिलाई जीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: अक्षत की गेंदबाजी ने न्यू हाइट्स को कम स्कोर के बावजूद दिलाई जीत
विज्ञापन
फोटो- 22- स्टेडियम में आयोजित मैच में शॉट लगाता खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
विज्ञापन
हरदोई। बीते तीन दिनों से हो रही बारिश का असर मैदान पर देखने को मिला। अखिलेश अग्रवाल मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में बृहस्पतिवार को स्टेडियम में दोनों टीमों के गेंदबाजों का दबदबा देखने को मिला। न्यू हाइट्स एकादश की टीम लो स्कोर करते हुए सिर्फ 58 रन ही बना सकी। इसके जवाब में उतरी परफेक्ट मोबाइल्स की टीम भी 42 रनों पर ऑलआउट हो गई। न्यू हाइट्स ने 16 रनों से मैच जीत लिया।
स्टेडियम में आयोजित अखिलेश अग्रवाल मेमोरियल अंडर-16 क्रिकेट टूर्नामेंट में टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी न्यू हाइट्स एकादश की शुरुआत बेहद खराब रही। परफेक्ट मोबाइल्स के गेंदबाज सुंदरम ने गेंदबाजी कर छह विकेट लिए। न्यू हाइट्स की पूरी टीम निर्धारित 40 ओवर भी नहीं खेल सकी और मात्र 13.2 ओवर में 58 रन पर सिमट गई। अक्षत ने सर्वाधिक 24 रन बनाए। आसान से लक्ष्य का पीछा करने उतरी परफेक्ट मोबाइल्स एकादश की टीम भी न्यू हाइट्स के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 13.2 ओवर में मात्र 42 रनों पर ऑलआउट हो गई।
आयुष ने टीम के लिए सबसे ज्यादा 11 रन बनाए। पलटवार करते हुए न्यू हाइट्स के अक्षत ने पांच विकेट लिए। अक्षत की गेंदबाजी के आगे परफेक्ट मोबाइल्स की टीम 16 रनों से हार गई। अक्षत को 24 रन बनाने और पांच विकेट लेने पर मैन ऑफ द मैच दिया गया। आयोजक सूर्य प्रताप सिंह ने बताया कि मैच में अंपायरिंग शिवम मिश्रा व अरुणेश वर्मा ने व स्कोरिंग सूरज तिवारी ने की। मैच के दौरान अर्जित मित्तल, राधा कृष्ण गुप्ता मौजूद रहे।
Trending Videos