{"_id":"6a09fd6ac13db9ff5c080a36","slug":"54-lakh-rupees-will-provide-water-to-the-people-of-mallawan-in-public-places-hardoi-news-c-213-1-hra1001-149916-2026-05-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: 54 लाख से मल्लावां के लोगों को मिलेगा सार्वजनिक स्थानों पर पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: 54 लाख से मल्लावां के लोगों को मिलेगा सार्वजनिक स्थानों पर पानी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
हरदोई। नगर पालिका निकाय क्षेत्र की सीमा पर लगे 100 हैंडपंपों की मरम्मत और उनको रिबोर कराएगी। इन हैंडपंपों की मरम्मत और रिबोर पर राज्य वित्त आयोग और नगर निधि से 53,99,300 रुपये खर्च किए जाएंगे। निकाय ने निविदा प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
पाइपलाइन जलापूर्ति के साथ ही सार्वजनिक स्थानों पर आमजन को पेयजल उपलब्ध कराने के लिए नगरीय निकाय ने सीमा क्षेत्र में इंडिया मार्का टू हैंडपंप चालू रखने की कार्ययोजना बनाई है। मल्लावां नगरीय निकाय को निकाय सीमा में लगे 100 हैंडपंपों को रिबोर और मरम्मत कराने पर 53,99,300 रुपये खर्च किए जाने की प्रशासन ने अनुमति दी है। निकाय ने अनुमति के बाद काम कराने के लिए नौ जून तक निविदा प्रक्रिया पूरी करने की तैयारी की है। निविदाएं मांग भी ली गई हैं। निकाय ने निविदा में हैंडपंपों की संख्या को ही दर्शाया है, स्थानों का उल्लेख नहीं किया है। इससे हैंडपंपों की मरम्मत और रिबोर कहां-कहां पर कराए जाएंगे इसकी जानकारी सार्वजनिक नहीं की गई है।
चर्चा में बड़ी संख्या में हैंडपंपों के रिबोर, मरम्मत की तैयारी
नगरीय निकाय मल्लावां की तरफ से 100 हैंडपंपों की मरम्मत और रिबोर पर करीब 53 लाख से अधिक रुपये खर्च किए जाएंगे। इसको लेकर चर्चा है कि निकाय में जब अधिकांश हैंडपंप चालू हालत में हैं और 21 जून से बरसात का मौसम भी शुरू हो जाएगा। ऐसे में नौ जून के बाद हैंडपंपों की इतनी बड़ी संख्या में रिबोर और मरम्मत और रुपये खर्च किया जाना कई सवालों को जन्म दे रहा है।
मल्लावां नगर पालिका परिषद ने 100 हैंडपंपों की मरम्मत और रिबोर कराए जाने को कार्ययोजना में शामिल किया है। इस पर काम कराने की अनुमति दी गई है। कहा कि खराब हैंडपंप की फोटो और मरम्मत व रिबोर कराते समय फोटो और इसके बाद के फोटो पत्रावली में लगाने के बाद ही भुगतान की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। रिबोर, मरम्मत और भुगतान में गड़बड़ी पर निकाय के संबंधित अधिकारी के साथ ही फर्म के विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी। -अनुनय झा, जिलाधिकारी