सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The government fulfilled its promise: Rajni Tiwari

सरकार ने जो वादा किया वह पूरा किया : रजनी तिवारी

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
The government fulfilled its promise: Rajni Tiwari
फोटो-25-प्रेक्षा गृह में सम्मानित अनुदेशकों के साथ मौजूद उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी स
विज्ञापन
हरदोई। शहर के रसखान प्रेक्षागृह में रविवार को अनुदेशक सम्मान समारोह हुआ। समारोह में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने विभिन्न विद्यालयों के 20 अनुदेशकों को प्रतीकात्मक चेक देकर सम्मानित किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार जो वादा करती है, उसे हर हाल में पूरा करती है। अनुदेशकों के मानदेय में वृद्धि का वादा भी सरकार ने समय से पूरा कर अपनी प्रतिबद्धता साबित की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में सरकार बिना किसी भेदभाव के हर वर्ग के कल्याण और उत्थान के लिए कार्य कर रही है। शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करने में अनुदेशकों की भूमिका महत्वपूर्ण है।

कार्यक्रम का शुभारंभ उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, मुख्य विकास अधिकारी नेहा ब्याडबाल, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट संस्कृति द्विवेदी ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। जूनियर हाईस्कूल के विद्यार्थियों ने सरस्वती वंदना व स्वागत गीत प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में गोरखपुर में हुए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा गया। लाइव प्रसारण में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अनुदेशकों को सम्मानित किया। मुख्यमंत्री के संबोधन का सुना गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

उसके उपरांत जिले के बीस अनुदेशकों को बढ़े हुए मानदेय की प्रतीकात्मक चेक देकर सम्मानित किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती, विधायक माधवेंद्र सिंह रानू, नगर पालिका अध्यक्ष सुख सागर मिश्र ने कार्यक्रम को संबोधित किया। बेसिक शिक्षा अधिकारी अजित कुमार सिंह ने विभागीय योजनाओं पर प्रकाश डाला और अतिथियों व स्वागत व आभार व्यक्त किया। संचालन शिक्षक मनीष मिश्रा मनीष मिश्र व श्वेता सिंह ने किया। खंड शिक्षा अधिकारी प्रभाष श्रीवास्तव,अनिल कुमार झा, राम कुमार द्विवेदी, डॉ. सुनील कुमार सिंह, राजेश कुमार,डीएल राणा, राजेश राम जिला समन्वयक राहुल दुबे, शैलेंद्र झा, संताेष रावत मौजूद रहे।

फोटो-25-प्रेक्षा गृह में सम्मानित अनुदेशकों के साथ मौजूद उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी स

फोटो-25-प्रेक्षा गृह में सम्मानित अनुदेशकों के साथ मौजूद उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी स

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed