सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   The 'School Chalo' campaign has lost its steam, with 40,000 students missing from government schools.

Hardoi News: निकल गया स्कूल चलो अभियान का दम, सरकारी स्कूलों में 40 हजार विद्यार्थी हो गए कम

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 May 2026 11:12 PM IST
विज्ञापन
The 'School Chalo' campaign has lost its steam, with 40,000 students missing from government schools.
विज्ञापन
हरदोई। सरकार की ओर से परिषदीय विद्यालयों में निशुल्क यूनिफॉर्म, किताबें, मिड-डे मील और जूते-मोजे जैसी तमाम सुविधाएं दी जा रही हैं। करोड़ों रुपये पानी की तरह बहाए जा रहे हैं लेकिन जमीनी हकीकत इसके उलट है। जिले के सरकारी स्कूलों से बच्चों का मोहभंग होता जा रहा है। भारी-भरकम बजट और दावों के बीच चालू सत्र में परिषदीय विद्यालयों में करीब 40 हजार विद्यार्थी कम हो गए। स्कूल चलो अभियान के तहत हर साल चलाए जाने वाले बड़े-बड़े जागरूकता अभियानों की हवा निकलती नजर आ रही है।




नवागत सत्र की शुरुआत के साथ ही शिक्षा विभाग ने स्कूल चलो अभियान के तहत ढोल-नगाड़ों के साथ रैलियां निकालीं, नामांकन बढ़ाने के बड़े-बड़े दावे किए लेकिन विभागीय आंकड़ों ने इन दावों की पोल खोलकर रख दी है। विगत वर्ष की तुलना में इस बार छात्र संख्या में 40 हजार की भारी गिरावट दर्ज की गई है। यह गिरावट सीधे तौर पर विभागीय कार्यप्रणाली और सरकारी दावों पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है। जिले के 3446 विद्यालयों में इस वर्ष 3,37,473 रह गई है जो विगत वर्ष से 40 हजार कम है।
विज्ञापन
विज्ञापन





विद्यालयों में यह दी जा रही हैं सुविधाएं -
परिषदीय विद्यालयों में कॉन्वेंट स्कूलों की तर्ज पर इंग्लिश मीडियम और निपुण भारत कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं। उनको स्कूल यूनिफॉर्म, जूता-मोजा, बैग, स्वेटर, किताबें, स्टेशनरी और पका-पकाया पौष्टिक आहार दिया जा रहा है।




एक नजर आंकड़ों पर

कक्षा - सत्र 2025-26 - सत्र 2026-27
एक - 46779 - 33947
दो - 41228 - 47046
तीन - 42046 - 41596

चार - 59059 - 41754
पांच - 53770 - 58377

छह - 41137 - 29969
सात - 43992 - 40686
आठ - 46294 - 43238
योग - 374305 - 337473


स्कूल चलो अभियान का प्रथम चरण पूरा हुआ, द्वितीय चरण जुलाई में शुरू होगा। विद्यालयों में जो छात्र संख्या कम है उसको अभियान के माध्यम से बढ़ाया जाएगा। -अजित सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed