{"_id":"698e0c45e75ba34a5d085030","slug":"a-decorated-pavilion-was-set-up-at-the-iti-with-47-couples-taking-seven-vows-and-one-tying-the-knot-hardoi-news-c-213-1-hra1001-144830-2026-02-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: आईटीआई में सजा मंडप, 47 जोड़ों ने सात फेरे लिए और एक का निकाह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: आईटीआई में सजा मंडप, 47 जोड़ों ने सात फेरे लिए और एक का निकाह
विज्ञापन
फोटो-17- सामूहिक विवाह समारोह में एक दूसरे को वरमाला पहनाते वर वधू। संवाद
विज्ञापन
हरदोई। आईटीआई में बृहस्पतिवार को गायत्री मंत्र और कुरान की आयत एक साथ गूंजी। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में आईटीआई में मंडप सजाया गया और 47 जोड़ों ने वैदिक रीति-रिवाज और गायत्री मंत्र के मध्य साथ-साथ रहने के लिए सात फेरे लिए। वहीं, एक मुस्लिम समुदाय के जोड़े का निकाह कराया गया।
मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना में समाज कल्याण विभाग के माध्यम से 49 पात्र जोड़ों को चयनित किया गया। सभी 49 जोड़ों को शादी के लिए आईटीआई बुलाया गया। 49 में से एक जोड़ा समारोह में गैरहाजिर था जबकि 48 जोड़ों की शादी कराई गई। गायत्री परिजन आरबी शर्मा की टोली ने 47 जोड़ों का विवाह वैदिक रीति-रिवाज और गायत्री मंत्रोच्चारण के साथ कराया। जोड़ों ने एक-दूसरे के गले में जयमाला पहनाई और वचनों को निभाने की प्रतिज्ञा ली। नवदंपतियों को योजना की मद से 25,000-25,000 रुपये के उपहार दिए गए जबकि वधू के खातों में 60,000-60,000 रुपये भेजे जाएंगे।
समारोह की मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने श्रीगणेश पूजन और दीप जलाकर वैवाहिक कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने नवदंपतियों को सुखमय, समृद्ध और मंगलमय वैवाहिक जीवन की शुभकामनाएं दीं। कहा कि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री ने बेटियों की शिक्षा, स्वास्थ्य के साथ ही विवाह की भी जिम्मेदारी निभाने के लिए योजना दी है।
भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि बेटी दो परिवारों को लेकर चलती है। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर, सीडीओ सान्या छाबड़ा, एडीएम प्रियंका सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी, अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूनम भास्कर, पीडी एके मौर्य, डीडीओ कमलेश कुमार, डीसीओ निधि गुप्ता, एएमए प्रदीप कुमार गुप्ता, डीडीएजी सतीश कुमार सहित अधिकारी और अन्य लोग मौजूद रहे।
-- -
हादसे में घायल रचना का भी कराया गया विवाह
आईटीआई में सामूहिक विवाह समारोह में आने के दौरान एनएच-731 पर संडीला-कछौना के मध्य एक ढाबे के पास वाहन पलट गया था। इस पर सवार संडीला नगर के इलाही निवासी रचना पुत्री स्व. राजकुमार और परिजन घायल हो गए थे। इससे रचना प्राथमिक उपचार के बाद कार्यक्रम स्थल पर आ सकीं। वहीं, माधौगंज निवासी वर्षा पुत्री शेर सिंह भी देर आ पाई थीं। जिला समाज कल्याण अधिकारी का कार्यभार देख रहीं अतिरिक्त मजिस्ट्रेट पूनम भास्कर ने बताया कि दोनों जोड़ों की विवाह की रस्में पूरी कराई गईं।
Trending Videos