सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Political parties found 178 people to provide voting rights

Hardoi News: राजनीतिक दल मताधिकार दिलाने के लिए तलाश पाए 178 लोग

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Feb 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Political parties found 178 people to provide voting rights
विज्ञापन
हरदोई। विधानसभवार फोटोयुक्त मतदाता सूची के विशेष प्रगाढ़ अभियान (एसआईआर) में राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंसी (बीएलए) 178 फार्म ही नाम जोड़ने के लिए भरवा पाए हैं। वहीं दो राष्ट्रीय और एक राज्यीय राजनीतिक दल एक भी बीएलए को नामित नहीं कर पाया। खास बात यह है कि किसी भी राजनीतिक दल की तरफ से सूची से नाम काटे जाने के लिए एक भी फार्म जमा नहीं किया गया है।
Trending Videos

एसआईआर अभियान के दौरान सूची से नाम काटे जाने और जोड़ने के लिए राजनीतिक दलों के आपसी आरोप-प्रत्यारोप के बीच निर्वाचन कार्यालय की तरफ से यह जानकारी सामने आई है। जिला निर्वाचन अधिकारी कार्यालय से जारी किए गए दैनिक बुलेटिन में सूचना विभाग के माध्यम से बताया गया है कि छह जनवरी से छह फरवरी के दावे और आपत्तियां दाखिल किए जाने की अवधि में 10 फरवरी की स्थिति को सार्वजनिक किया गया है। बताया गया है कि प्रकाशन के समय सूची में 24,74,733 मतदाता शामिल रहे। राजनीतिक दलों से भी दावा और आपत्तियां लिए जाने की प्रक्रिया की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया गया कि मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए छह राष्ट्रीय और दो राज्यीय मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों की तरफ से कुल 178 लोगों के फार्म-6 भरकर जमा किए गए हैं। इसमें बसपा की तरफ से आठ, भाजपा ने 104, कांग्रेस ने 23 और समाजवादी पार्टी ने 43 फार्म जमा कराए हैं। वहीं राज्यीय दलों में अपना दल सोनेलाल, राष्ट्रीय दलों में नेशनल पीपुल्स पार्टी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी मार्क्सवादी की तरफ से एक भी बीएलए नामित नहीं किया जा सका है। वहीं मतदाता सूची के आलेख्य प्रकाशन के बाद 91,964 लोगों ने फार्म-6 भरा है, जबकि 21,27 ने सूची में शामिल विवरण को दुरुस्त, संशोधित किए जाने के लिए फार्म जमा किए हैं। वहीं 1,872 नाम सूची से हटाए जाने के लिए फार्म-7 भरे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed