{"_id":"69c960946dcde3d02506af02","slug":"a-van-hit-four-bike-riders-killing-three-including-a-brother-in-law-and-a-brother-in-law-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-147190-2026-03-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: वैन ने बाइक सवार चार लोगों को मारी टक्कर, जीजा-साला समेत तीन की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: वैन ने बाइक सवार चार लोगों को मारी टक्कर, जीजा-साला समेत तीन की मौत
विज्ञापन
फोटो-20-लंकुश। फाइल फोटो
विज्ञापन
सवायजपुर। कोतवाली क्षेत्र के गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर खितौली के पास बरातियों से भरी वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार जीजा-साला समेत तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक किशोर घायल हो गया। बाइक पर चार लोग सवार थे। बराती और चालक वैन मौके पर छोड़कर चले गए। वैन में सवार एक किशोर का प्राथमिक उपचार सवायजपुर सीएचसी में कराया गया है। बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए थे।
कोतवाली क्षेत्र के बंतला निवासी दीपक (20) खेती करते थे। पिता संतराम ने बताया कि रविवार दोपहर दीपक अपने जीजा शाहजहांपुर जनपद के कांठ थाना क्षेत्र के बम्हरौली निवासी गोविंद (20) और गांव के ही लंकुश (40) व लंकुश के पुत्र ईश्वर दयाल (15) के साथ सवायजपुर दराती खरीदने गए थे। दोपहर लगभग दो बजे चारों लोग एक ही बाइक से वापस गांव आ रहे थे। इस दौरान गंगा एक्सप्रेसवे की सर्विस लेन पर खितौली अंडरपास के पास शाहजहांपुर की तरफ से आ रही इको वैन ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना के बाद वैन और बाइक सड़क किनारे खंती मेें जा गिरी।
घटना में दीपक, उनके जीजा गोविंद, पड़ोसी लंकुश की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। लंकुश के पुत्र ईश्वर दयाल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज हरदोई रेफर कर दिया गया। घटना का पता चलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। थानाध्यक्ष प्रिंस कुमार ने बताया कि वैन सवार शाहजहांपुर जनपद के खुदागंज निवासी निहाल (14) को सीएचसी सवायजपुर ले जाया गया था। यहां से उनके परिजन उसे प्राइवेट अस्पताल ले जाने की बात कहकर साथ ले गए। बताया कि अब तक की जांच में पता चला कि वैन सवार लोग किसी बरात में हरपालपुर जा रहे थे। मृतक के परिजनों से शिकायत लेकर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी।
फसल की कटाई के लिए शुक्रवार को ही गांव आए थे लंकुश
घटना में जान गंवाने वाले लंकुश के पास थोड़ी खेती है। लंकुश हरियाणा में मजदूरी करते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि खेत में तैयार फसल की कटाई के लिए वह हरियाणा से शुक्रवार सुबह गांव आए थे। लंकुश के परिवार में पत्नी रुकमादेवी, दो पुत्र ईश्वर दयाल और होरीलाल व एक पुत्री है। घटना का पता चलने पर रुकमा देवी बदहवास हो गईं। हालांकि, बेटे की देखभाल के लिए उन्होंने खुद को संभाला। घटना में ईश्वर दयाल भी घायल हुआ है।
पांच बहनों के बीच अकेला गोविंद बुधवार को पत्नी के साथ आया था ससुराल
गोविंद की शादी बंतला निवासी संतराम की बेटी यानी दीपक की बहन नेहा के साथ 15 अप्रैल 2025 को हुई थी। गोविंद दिल्ली में एक प्राइवेट नौकरी करता था। वहीं, मां फूलमती के साथ रहता था। पांच बहनों के बीच अकेले भाई गोविंद के पिता सुरेश की मौत पांच साल पहले हो चुकी है। बीते बुधवार को गोविंद अपनी पत्नी नेहा के साथ ससुराल बंतला आया था। दरअसल, गोविंद की सलहज सुमति बीमार थीं। उन्हें देखने के लिए गोविंद और नेहा आए थे लेकिन रविवार को हुए हादसे में गोविंद की मौत हो गई। संतराम ने बताया कि परिजनों को सूचना दे दी गई है। वह लोग दिल्ली से निकल चुके हैं।
Trending Videos