सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   An old woman was burnt alive in a hut-like fire.

Hardoi News: झोपड़ीनुमा मकान में आग लगने से वृद्धा जिंदा जली

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:28 PM IST
विज्ञापन
An old woman was burnt alive in a hut-like fire.
फोटो-27- गोमती। फाइल फोटो
विज्ञापन
मल्लावां। कोतवाली क्षेत्र के मगरहा गांव में मंगलवार शाम झोपड़ीनुमा मकान में अज्ञात कारणों से आग लग गई। मकान के अंदर चारपाई पर सो रही वृद्धा की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना में परचून की दुकान, ट्रैक्टर और पंपिंग सेट भी जल गया।
Trending Videos

मगरहा निवासी गोमती (75) के पति करन की मौत लगभग 40 साल पहले हो गई थी। वह अपने दो बेटों रामचेला और राम सनेही व दामाद सोम नारायन के साथ झोपड़ीनुमा मकान में रहती थीं। मकान के पास ही सोम नारायण लकड़ी की गुमटी में परचून की दुकान चलाते हैं। मंगलवार शाम लगभग चार बजे दोनों पुत्र और दामाद खेत में गेहूं की फसल काटने गए थे। इस दौरान किसी कारण से झोपड़ी में आग लग गई। तेज हवा चलने के कारण आग ने पूरे मकान को चपेट में ले लिया। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस और राजस्व विभाग के कर्मचारियों को दी। साथ ही आग बुझाना शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस दौरान झोपड़ीनुमा मकान में चारपाई पर लेटी गोमती की जिंदा जलकर मौत हो गई। घटना में परचून की दुकान भी जल गई। छप्पर के नीचे बंधीं तीन भैंस भी झुलस गईं। एक ट्रैक्टर और पंपिंग सेट भी जल गया। घटना की जानकारी पर तहसीलदार यशवंत सिंह, कोतवाल शिवाकांत पांडेय आदि मौके पर पहुंचे और जांच की। तहसीलदार ने बताया कि प्राथमिक जांच में लगभग पांच लाख रुपये के नुकसान का आकलन है। वृद्धा की भी मौत हुई है। उनके आश्रितों को भी यथासंभव आर्थिक मदद दी जाएगी। विस्तृत रिपोर्ट एसडीएम को सौंपेंगे।

फोटो-27- गोमती। फाइल फोटो

फोटो-27- गोमती। फाइल फोटो

फोटो-27- गोमती। फाइल फोटो

फोटो-27- गोमती। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed