सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Mason's body found hanging in his room

Hardoi News: राजमिस्त्री का कमरे में फंदे से लटका मिला शव

Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 11:29 PM IST
विज्ञापन
Mason's body found hanging in his room
विज्ञापन
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के मम्मरपुरवा गांव में सोमवार रात एक राजमिस्त्री ने संदिग्ध परिस्थितियों में फंदा लगाकर जान दे दी। सुबह काफी देर तक कमरा न खुलने पर परिजनों ने अनहोनी की आशंका में दरवाजा तोड़ा तो अंदर उसका शव फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
Trending Videos

मम्मरपुरवा निवासी इरफान (26) राजमिस्त्री थे। रोज की तरह वह सोमवार को भी काम करने के लिए हरदोई आए थे और शाम को आठ बजे तक घर वापस आ गए थे। इरफान के बड़े भाई रिजवान ने बताया कि काम से लौटने के बाद उसने खाना खाया और दूसरे कमरे में सोने चला गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि उसकी दो साल पहले शादी हुई थी लेकिन अभी कोई बच्चे नहीं थे। सोमवार को वह पत्नी से अलग दूसरे कमरे में सोने चला गया था। वह शराब का भी आदी था और सोमवार को नशे में आया था। रिजवान के अनुसार रात को सभी खाना खाकर सोने चले गए। सुबह जब काफी देर तक इरफान के कमरे का दरवाजा नहीं खुला तो अनहोनी की आशंका हुई। दरवाजा तोड़कर देखा तो फंदे से लटका शव मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और फॉरेंसिक टीम को बुलाकर साक्ष्य जुटाए गए। मृतक अपने दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। शहर कोतवाली पुलिस ने मामले को संदिग्ध बताते हुए जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed